मानव सुथार के साथ रॉबिन्सन टॉप-5 में, ये पाकिस्तानी नंबर-1; 2026 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

2026 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले गेंदबाज पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास हैं। इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय के रूप में मानव सुथार शामिल हैं। वहीं इंग्लैंड के दो गेंदबाज भई लिस्ट में हैं।

Manav Suthar
भारतीय स्पिनर मानव सुथार

इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाना है। इस मैच से पहले 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट सामने आई है। वैसे तो पाकिस्तान की हालत इंग्लैंड दौरे पर खस्ता दिखाई दे रही है, मगर उनके तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास इस लिस्ट में पहले स्थान पर नजर आ रहे हैं। जी हां, पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने 2026 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाए हैं। लिस्ट में दो इंग्लैंड के और एक-एक न्यूजीलैंड और भारत के भी गेंदबाज शामिल हैं। आइए एक नजर पूरी लिस्ट पर डालते हैं-

मोहम्मद अब्बास नंबर-1

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 5 विकेट हॉल चटकाने वाले मोहम्मद अब्बास इंग्लैंड दौरे पर अभी तक 10 विकेट चटका चुके हैं। इन 10 विकेट के साथ वह 2026 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। अब्बास ने अभी तक खेले 5 मैचों की 9 पारियों में सबसे अधिक 28 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 18.96 का रहा है।

जोश टंग और ओली रॉबिन्सन भी लिस्ट में

इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाज जोश टंग और ओली रॉबिन्सन भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। टंग 27 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जबकि रॉबिन्सन ने 3 ही मैचों में गर्दा उड़ा दिया। चोट के बाद वापसी कर रहे रॉबिन्सन 3 मैचों की 6 पारियों में 23 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तो उन्होंने गर्दा ही उड़ा दिया। वह 2 मैचों में 16 विकेट के साथ ENG vs PAK टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज है।

मानव सुथार एकमात्र भारतीय

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने बड़ी जल्दी ही इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई 2 मैच की टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। कुल 3 मैचों की 6 पारियों में वह 23 विकेट चटका चुके हैं। वहीं न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ 24 विकेट के साथ उनसे एक कदम आगे हैं।

हैरानी की बात यह है कि मिचेल स्टार्क और जोफ्रा आर्चर जैसे घातक गेंदबाज टॉप-5 की इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मानव सुथार-रॉबिन्सन टॉप-5 में, ये पाकिस्तानी नंबर-1; 2026 में सबसे ज्यादा विकेट