भारत को बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में खेलने लेकर भी डाउट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत को बड़ा झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ बाकी बचे मैचों में नहीं खेल सकेंगे। MRI की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव है। ऐसे में पूरी सीरीज से बाहर होने के अलावा एशियन गेम्स में भी उनके खेलने पर डाउट बना हुआ है।

Varun Chakravarthy
वरुण चक्रवर्ती (फाइल फोटो)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता है। हालांकि, अब टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ''यह नयी चोट है। एमआरआई में इसका खुलासा हुआ है कि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव है। वह सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनका एशियाई खेलों में हिस्सा लेना भी संदिग्ध है। '' भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भी खेलेगा और इसके बाद 28 सितंबर से जापान के निशिन में होने वाले एशियाड में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा समय पर फिट नहीं हो सके। फिटनेस के आधार पर उन्हें मूल टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह अफगानिस्तान सीरीज और एशियाई खेलों के लिए समय पर चोट से उबर नहीं पाए। उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी हाल में चोट से उबरकर वापसी कर चुके हैं।

रविवार को खेले गए मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 16 रन दिए थे और एक विकेट हासिल किया था। पहली पारी में फील्डिंग के दौरान ही उन्हें चोट लगी थी, जिसकी वजह से अब बाहर होने की नौबत आ गई है। उनकी दमदार गेंदबाजी और साथी गेंदबाजों द्वारा दमदार प्रदर्शन के कारण भारत ने अफगानिस्तान को 156 रनों पर रोक दिया था। 157 रनों के लक्ष्य को भारत ने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

वरुण चक्रवर्ती के लिए चोटों के लिहाज से मुश्किल रहा है ये साल

बता दें कि वरुण चक्रवर्ती के लिए यह साल चोटों के लिहाज से बेहद निराशाजनक रहा है। आईपीएल 2026 के दौरान उनके पैर के अंगूठे में फैक्चर हुआ था। इस चोट की वजह से उन्हें और उनकी टीम को काफी नुकसान हुआ था। वे आयरलैंड दौरे पर नहीं जा सके थे। चोट से उबरने में उन्हें समय लगा, आयरलैंड सीरीज समाप्त हो जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की। बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (COE) में लंबी रिहैब प्रक्रिया और घरेलू क्रिकेट में फिटनेस साबित करने के बाद ही उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुना गया था। दिलचस्प बात यह रही कि मैच खत्म होने के बाद वरुण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया था और तब तक उनकी इस नई इंजरी की खबर सामने नहीं आई थी। खिलाड़ियों का जल्दी- जल्दी चोटिल होना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए अब दोनों टीमों का स्क्वॉड

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोती।

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी।

वरुण चक्रवर्ती - बाहर होने की खबर।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत को बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती AFG सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में खेलने पर शक