श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण विश्व कप से हुए बाहर
सह-मेजबान श्रीलंका की टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। टीम के मुख्य स्पिनर और उप-कप्तान वानिंदु हसरंगा चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

श्रीलंका क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के शुरुआती मुकाबलों के दौरान बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को बाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हसरंगा को यह चोट रविवार को आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका के शुरुआती मैच के दौरान लगी थी। कोलंबो में खेले गए उस मुकाबले में हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे, लेकिन गेंदबाजी के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। सोमवार को किए गए एमआरआई स्कैन में 'गंभीर टियर' (मांसपेशियों का फटना) की पुष्टि हुई है।
हसरंगा पिछले कुछ वर्षों से चोटों से जूझते रहे हैं, जिसमें फुट इंजरी भी शामिल है। टी20 विश्व कप में वे श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 20 पारियों में 40 विकेट चटकाए हैं। हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 3 विकेट चटकाकर 25 रन दिए थे और श्रीलंका की 20 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
सह मेजबान श्रीलंका ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को आयरलैंड को 20 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर कामिंदु मेंडिस के 19 गेंद में 44 रन और कुसल मेंडिस के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए छह विकेट पर 163 रन बनाये। जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर आउट हो गई। रोस एडेयर ने 23 गेंद में 34 जबकि हैरी टेक्टर ने 34 गेंद में 40 रन बनाये। श्रीलंका के लिये महीष तीक्षणा ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन और वानिंदु हसरंगा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये।
आयरलैंड ने चौथे ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग का विकेट गंवा दिया जब स्कोर 24 रन था । रोस एडेयर ने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को पावरप्ले के आखिर में एक विकेट पर 45 रन तक पहुंचाया। स्टर्लिंग को एक रन के स्कोर पर कुसल मेंडिस ने जीवनदान दिया लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सके और महीष तीक्षणा की गेंद पर बोल्ड हो गए।
श्रीलंका को एडेयर का विकेट मिला जब वानिंदु हसरंगा ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें रवाना किया। हैरी टेक्टर टीम को दस ओवर में दो विकेट पर 72 रन तक ले गए। आखिरी दस ओवर में आयरलैंड को 92 रन चाहिये थे। हसरंगा ने 16वें ओवर में टेक्टर को आउट करके सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले श्रीलंका ने खराब शुरूआत के बाद छह विकेट पर 163 रन बनाये।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



