चोट के बावजूद मैदान पर उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी माज सदाकत, बाउंड्री बचाने के चक्कर में बोर्ड से सिर टकराया
पाकिस्तानी क्रिकेटर माज सदाकत गुरुवार को तीसरे मैच में फील्डिंग करते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। हालांकि सिर में चोट लगने के बाद भी वह बल्लेबाजी के लिए उतरे।

पाकिस्तान के ऑलराउंडर माज सदाकत गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गद्दाफी स्टेडियम में माज ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए गेंद को बाउंड्री के पास रोका लेकिन खुद को चोटिल कर बैठे। हालांकि बाद में वह बैटिंग के लिए उतरे लेकिन उस समय ऐसा लगा कि उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 42 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके। पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए।
तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बावजूज अच्छी शुरुआत की लेकिन बीच के ओवरों में टीम ने लगातार विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10वें ओवर में पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर माज सदाकत ने बाउंड्री के पास शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद रोकी लेकिन सिर पर चोट लगी। दरअसल अराफात मिन्हास की गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने शॉट खेला, जोकि बाउंड्री की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। हालांकि माज ने उम्मीद नहीं छोड़ी और गेंद के पीछे पूरी ताकत से दौड़े और बाउंड्री से ठीक पहले गेंद को रोक लिया लेकिन खुद पर कंट्रोल खो बैठे और उनका सिर जमीन से टकराने के बाद बोर्ड से जाकर टकराया, जिसके कारण वह जमीन पर लेट गए।
हालांकि कुछ देर ट्रीटमेंट के बाद वह मैदान के बाहर चले गए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म होने के बाद वह बल्लेबाजी के लिए भी उतरे। उन्होंने 26 गेंद में 27 रन बनाए। माज खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पहले मैच में उन्होंने 8 रन बनाए थे और दूसरे मैच में उनका खाता नहीं खुला था। हालांकि तीसरे मैच में वह 8वें ओवर तक टिके रहे और अपनी पारी में 5 चौके लगाए।
सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। उन्होंने 71 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्का लगाया। मार्नस लाबुशेन 19 के स्कोर पर रन आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 32 गेंद में 19 रन की पारी खेली। कैमरन ग्रीन 15 गेंद में सात रन ही बना सके। मैथ्यू रेनशॉ ने 4 और कूपर कोनोली ने तीन रन बनाए। ओलिवर ने सात, मैथ्यू ने 9 और एडम जंपा ने 10 रन का योगदान दिया। एलिस रन आउट हुए। पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहिद अफरीदी ने 3, अबरार और शादाब ने 2-2 विकेट लिए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



