डबल सुपर ओवर से लुंगी एनगिडी का वजन हुआ कम, बोले- जिंदगी में कभी मैच में ऐसा नहीं हुआ

Feb 11, 2026 06:09 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

डबल सुपर ओवर से लुंगी एनगिडी का वजन हुआ कम, बोले- जिंदगी में कभी मैच में ऐसा नहीं हुआ

साउथ अफ्रीका ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पहले सुपर ओवर में 17 रन दिए थे। ग्रुप डी के मैच में साउथ अफ्रीका ने 187/6 का स्कोर बनाया और दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को मामूली अंतर से हराया। अफगानिस्तन ने 19.4 ओवर में 187 रन बनाकर मैच ट्राई कराया था। डबल सुपर ओवर के तनाव से एनगिडी का वजन कम हो गया। यह बात उन्होंने खुद कही। उन्होंने कहा कि जिंदगी में किसी मैच में इतने तनाव का सामना नहीं किया।

'मुझे पता था कि मैं सुपर ओवर के…'

एनगिडी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, "आज मेरा बहुत वजन कम हुआ है। मैं अपनी जिंदगी में कभी किसी क्रिकेट गेम में इतना तनाव में नहीं रहा। लेकिन मैच जीतकर खुश हूं। मुझे पता था कि मैं सुपर ओवर के लिए ऑप्शन रहूंगा। कप्तान ने कहा कि जैसे कर रहे, वैस ही करते रहो। स्लोअर बॉल से लगभग विकेट मिल ही गया था लेकिन सुपर ओवर में नहीं हो पाया। पहले ओवर में उम्मीदों के मुताबिक गेंदबाजी नहीं हुई। हम प्लान पर अमल नहीं कर सके। कुछ रन दिए। इसलिए मैं उसी पर वापस गया जो पिछले कुछ महीनों से मेरे लिए काम कर रहा था। जब वे अच्छा खेल रहे थे तो मुझे पता था कि वे पावरप्ले में हम पर अटैक करते रहेंगे, इसलिए स्लोअर बॉल आजमाई। क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स का मैसेज साफ था कि विकेट पर पड़ने वाली बॉल ग्रिप कर रही थीं। इसलिए स्लोअर बॉल एक ऑप्शन थी।''

'नहीं पता था कि इतना मुश्किल होगा'

उन्होंने आगे कहा, ''जिस तरह से हमने बॉलिंग की, उससे हमने बीच में खुद को थोड़ा कमजोर किया। लेकिन आखिर में जब मैंने बातें सुनी तो मैं थोड़ा मुस्कुराया। कप्तान ने कहा कि यह एक मुश्किल मुकाबला होगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह इतना मुश्किल होगा। हमारे हिटर्स ने शानदार हिंटिंग की और दो सुपर ओवर जीते। हमें बस डिफेंड करने की कोशिश करनी थी। कैचिंग टी20 क्रिकेट का एक अहम हिस्सा है। हमने पहले के कुछ मैच देखे हैं। बड़े कैच छूटने से आप गेम हार जाते हैं। इसलिए हमें मुस्तैद रहना था।।" बता दें कि साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने टीम के साथी खिलाड़ियों से

'शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल'

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मारक्रम ने कहा, ''इसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है। कड़ा मुकाबला था। टीमें आपको जबरदस्त दबाव में लाती हैं। और जब आप खुद पर दबाव डालने लगते हैं तो हालात मुश्किल हो जाते हैं। जीत और अंक मिलने के लिए शुक्रगुजार हूं। '' कप्तान ने कहा, ''आखिरकार सुपर ओवर में आप अपने बेहतर, सबसे आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी को चुनते हैं। पहले ओवर में लुंगी से ज्यादा गलती नहीं हुई, लेकिन फिर उन्होंने अच्छा स्कोर बना लिया। केशव के साथ भी यही कहानी रही। स्पिनर के लिए यह मुश्किल होता है, फिर भी हमने उन पर भरोसा किया। मैंने लड़कों से कहा था कि लक्ष्य ठीक है, लेकिन हमें चुनौती का सामना करना होगा। मैं इससे पूरी तरह सहज नहीं था और मुझे लगा कि हमने कुछ मौके गंवा दिए।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।