LSG vs GT Pitch Report: इकाना स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर? जानें
LSG vs GT Pitch Report: लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 19वां मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। एलएसजी वर्सेस जीटी मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

LSG vs GT Pitch Report: लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 19वां मैच आज यानी रविवार, 12 अप्रैल को खेला जाना है। एलएसजी वर्सेस जीटी मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, वहीं मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। लखनऊ और गुजरात, दोनों ही टीमें यहां अपना-अपना पिछला मैच जीतकर पहुंची है। एलएसजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तो जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। आज देखना होगा कि किसकी गाड़ी एक बार फिर पटरी से उतरती है। आईए एक नजर लखनऊ वर्सेस गुजरात पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।
LSG vs GT पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम में यह इस साल का दूसरा ही मैच है। मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था, LSG 141 रन पर ऑल आउट हो गई थी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। पिछले सीज़न में, इस जगह पर छह बार 200 से ज़्यादा का स्कोर बना था। पिछले कुछ सालों में यहां रन बनाना आसान हो गया है। इस सतह पर अच्छी कैरी और बाउंस मिलता है। यह दोपहर का मैच है, इसलिए ओस कोई दिक्कत नहीं होगी। पिच को समझने के लिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग चुन सकता है, यहां वैसे भी टारगेट का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अच्छा है।
इकाना स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 23
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (39.13%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 13 (56.52%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 15 (65.22%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 7 (30.43%)
बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (4.35%)
हाईएस्ट स्कोर- 235/6
लोएस्ट स्कोर- 108
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 177/2
हर विकेट पर औसत रन- 27.75
हर ओवर पर औसत रन- 8.76
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 173.87
LSG vs GT हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से जीटी 4 मैच जीतकर आगे चल रही है, वहीं एलएसजी को उनके खिलाफ 3 जीत मिली है। आज भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


