रोमांचक जीत के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा IPL 2026 से हुए बाहर

Apr 10, 2026 04:22 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share

लखनऊ सुपर जायंट्स के वैश्विक निदेशक टॉम मूडी ने बताया है कि वानिंदु हसरंगा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी रिप्लेसमेंट का ऐलान कुछ दिन में होगा।

रोमांचक जीत के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा IPL 2026 से हुए बाहर

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फरवरी में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हसरंगा अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स अगले 24-48 घंटों के भीतर श्रीलंकाई स्पिनर की जगह लेने वाले वैकल्पिक खिलाड़ी की घोषणा कर सकते हैं।

टॉम मूडी ने दी जानकारी

लखनऊ सुपर जायंट्स के वैश्विक निदेशक टॉम मूडी ने केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल प्रसारक जियोस्टार को बताया, “वानिंदु हसरंगा टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे और हम अगले 24 से 48 घंटों में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को लेने की तैयारी कर रहे हैं।”

हसरंगा लगभग दो महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। श्रीलंकाई स्पिनर को टी20 विश्व कप में श्रीलंका के पहले मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। खबरों के अनुसार, वह अभी भी गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं और उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं किया है। हसरंगा को पिछले ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वे अब तक टीम से जुड़ नहीं पाए थे। हसरंगा पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के साथ थे और उससे पहले 2021 से लेकर 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराया। केकेआर ने चार विकेट पर 181 रन बनाए, जिसके बाद एलएसजी को मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करना पड़ा। एलएसजी के लिए मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 54 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए।

चौधरी की दबाव में खेली गई इस पारी की बदौलत एलएसजी ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को तीन विकेट से हराया। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के और दो चौके लगाए और आठवें विकेट के लिए आवेश खान के साथ 54 रन की अटूट साझेदारी की, जिसमें आवेश का योगदान सिर्फ एक रन का था।

राजस्थान के इस खिलाड़ी ने प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार लेने के बाद कहा, "मेरा सफर वास्तव में मेरे जन्म से पहले ही शुरू हो गया था। मेरे पिता का सपना था कि उनका बेटा एक दिन क्रिकेट खेले। उस समय हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, इसलिए मैं जल्दी शुरू नहीं कर सका। मैंने लगभग 12-13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।