लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स 1 रन से बनी MLC चैंपियन, आखिरी ओवर में पार हुई रोमांच की हदें
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 1 रन से जीत दर्ज कर अपना पहला MLC खिताब जीत लिया है। वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ टीम 164 रन डिफेंड करने में कामयाब रही। सुनील नरेन मैच के हीरो बने।

सुनील नरेन के शानदार प्रदर्शन के दम पर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम MLC 2026 फाइनल में वॉशिंगटन फ्रीडम को मात्र 1 रन से हराकर चैंपियन बनी। सह मालिक शाहरुख खान की टीम का यह MLC का पहला खिताब है। पहले बैटिंग करते हुए नाइट राइडर्स ने 164 रन बोर्ड पर लगाए थे। सुनील नरेन ने मिचेल ओवन, स्टीव स्मिथ और रचिन रवींद्र के रूप में 3 बड़े विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया था। नंबर-7 पर उतरे ओबस पिएनार ने 23 गेंदों पर फिफ्टी जड़ जरूर कुछ देर के लिए सांसे बढ़ा थी, मगर मगर आखिरी 5 गेंदों पर वॉशिंगटन की टीम 8 रन नहीं बना पाई। शैडली वैन शाल्कविक आखिरी ओवर के हीरो बने।
शैडली वैन शाल्कविक ने कर दिया कमाल
वॉशिंगटन फ्रीडम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी। ओबस पिएनार ने शैडली वैन शाल्कविक की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी पहली टी20 फिफ्टी पूरी की। इस सिक्स ने उनकी टीम की जीत की उम्मीदें बढ़ा दी थी।
मगर मैच वहां पलटा जब अगली दो गेंदों पर शैडली वैन शाल्कविक ने बैक टू बैक दो विकेट चटकाए। ओबस को बोल्ड करने के साथ-साथ उन्होंने होलैंड का विकेट चटकाया। इन दो विकेट के दन पर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम ने एक बार फिर मैच में वापसी की।
अगले बल्लेबाज लॉकी फर्ग्युसन ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर फिर मैच को अपनी टीम की ओर झुका दिया। वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक रन लिया।
आखिरी गेंद पर सिचुएशन यह थी कि वॉशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए 2 रनों की दरकार थी। लाहिरु मिलंथा को शैडली वैन शाल्कविक ने एक शानदार यॉर्कर डाली। दोनों बल्लेबाज दो रन के लिए दौड़े मगर गेंदबाज ने खुद गेंद को पकड़ विकेट कीपर के पास फेंका और लाहिरु रन आउट हो गए।
इस तरह नाइट राइडर्स की टीम ने 1 रन से मैच जीता।
नाइट राइडर्स के लिए इस मैच में किसी बल्लेबाज ने फिफ्टी नहीं लगाई। कोलिन मुनरो ने 40 तो मैथ्यू ट्रोंप ने 39 रनों की पारी खेली। एंड्रे फ्लेचर 47 रनों के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। वहीं 164 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए एंड्रीस गौस ने 40 तो निखिल चौधरी ने 25 रनों की पारी खेली।
MLC चैंपियन टीमों की लिस्ट
2026: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (रनर-अप: वॉशिंगटन फ्रीडम)
2025: MI न्यूयॉर्क (रनर-अप: वॉशिंगटन फ्रीडम)
2024: वाशिंगटन फ्रीडम (रनर-अप: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स)
2023: MI न्यूयॉर्क (रनर-अप: सिएटल ऑर्कस)
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


