54 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में पड़ रहा गजब का 'सूखा', रेड बॉल क्रिकेट में पसरा सन्नाटा
टेस्ट क्रिकेट में 1972 के बाद 2026 में इतना लंबा अंतराल देखने को मिलने वाला है, जब रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेली जाएगी। इंटरनेशनल लेवल का कोई भी टेस्ट मैच जून के पहले सप्ताह तक शेड्यूल नहीं है।

8 जनवरी 2026 को सिडनी में एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच इस साल खत्म हुआ था, जबकि अगला टेस्ट मैच 4 जून 2026 से लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शेड्यूल है। इस बीच 148 दिनों यानी करीब 5 महीने का अंतर है। इसे देखकर आप यह भी कह सकते हैं कि टेस्ट क्रिकेट अपनी प्राथमिकता खो रहा है, क्योंकि 50 साल से ज्यादा के इतिहास में इतना लंबा गैप दो टेस्ट मैचों के बीच नहीं रहा है। ये चिंता का विषय है। इस बीच भरपूर मात्रा में आपको टी20 क्रिकेट देखने को मिलने वाली है।
दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइंफो के स्टेटिशियन ने वह आंकड़े निकाले हैं, जब टेस्ट मैचों के बीच सबसे लंबा अंतराल देखने को मिला। यहां तक कि कोविड के दौरान भी इतना लंबा गैप दो टेस्ट मैचों के बीच नहीं रहा, जितना 2026 में दिखने वाला है। टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे लंबा अंतराल अब तक 176 दिनों का है। ओवल में इंग्लैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत (24 अगस्त 1971) के लगभग छह महीने बाद कोई टेस्ट मैच खेला गया था, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज पहुंची थी और 16 फरवरी 1972 से टेस्ट मैच शुरू हुआ था।
1972 के बाद पहली बार इतना लंबा अंतराल आपको टेस्ट क्रिकेट में दिखने वाला है कि जब जनवरी के बाद सीधे जून में कोई टेस्ट मैच आप इंटरनेशनल क्रिकेट में देखेंगे। 148 दिनों का ये अंतराल है और आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि द्वितीय विश्व युद्ध 1945 के बाद से इससे लंबे सिर्फ दो ही अंतराल रहे हैं। सबसे लंबा अंतर 262 दिनों (लगभग सात महीने) का था, जब 1970 में 10 मार्च को साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सीरीज खत्म हुई थी और इसके बाद 27 नवंबर 1970 को ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज की शुरुआत हुई थी। हालांकि, सबसे लंबा अंतराल टेस्ट क्रिकेट में 28 महीनों का है।
क्या लगा है टेस्ट पर पूर्ण विराम?
आमतौर पर आपको लगभग हर महीने कुछ टेस्ट मैच देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट का शेड्यूल कुछ ज्यादा ही व्हाइट बॉल को सपोर्ट कर रहा है। इसके अलावा टी20 लीग्स की भी भरमार है। ऐसे में टेस्ट मैचों को जगह नहीं मिल रही। जनवरी में टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए खेली गईं। इसके बाद टी20 विश्व कप 2026 खेला गया और अब आईपीएल और पीएसएल जैसी टी20 लीग खेली जा रही हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट को जगह नहीं मिल रही।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



