न्यूजीलैंड ने अपने धाकड़ गेंदबाज को दे दी छुट्टी, नहीं खेलेंगे T20 विश्व कप का आखिरी लीग मैच
न्यूजीलैंड ने अपने धाकड़ गेंदबाज को पैरेंटल लीव दे दी है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि लॉकी फर्ग्यूसन हैं, जो T20 विश्व कप 2026 के आखिरी लीग मैच में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड का आखिरी मुकाबला कनाडा से होना है।

न्यूजीलैंड की टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने तीसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने अपने एक तेज गेंदबाज को छुट्टी दे दी है। हालांकि, ये छुट्टी ज्यादा लंबी नहीं है, लेकिन वह गेंदबाज टीम के आखिरी लीग मैच को मिस करने वाला है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि लॉकी फर्ग्यूसन हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप 2026 के बीच पैरेंटल लीव दी है।
न्यूजीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन को पैरेंटल लीव मिल गई है और वह कनाडा के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप D गेम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से रविवार की सुबह यह घोषणा की गई। यह तेज गेंदबाज रविवार 14 फरवरी को अपने घर के लिए रवाना होगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "यह लॉकी और एम्मा के लिए बहुत ही रोमांचक समय है और हमें खुशी है कि वह इतने खास मौके पर घर पर होंगे।"
ये भी पढ़ेंः India vs Pakistan Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव
कोच वाल्टर ने आगे कहा, "इस स्टेज पर, हम लॉकी फर्ग्यूसन को स्क्वॉड में रिप्लेस नहीं करेंगे, क्योंकि प्लान है कि वह टूर्नामेंट के सुपर 8 फेज के लिए वापस आ जाएंगे, लेकिन हमारे ट्रैवलिंग रिजर्व बेन सियर्स और कोल मैककॉन्ची जरूरत पड़ने पर स्क्वॉड में शामिल होने के लिए तैयार हैं।" न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में अब तक अपने तीन ग्रुप मैचों में से दो जीते हैं और मंगलवार को उसका मुकाबला कनाडा से होगा।
ये भी पढ़ेंः T20 World Cup 2026 से बाहर हो गई ये टीम, साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में जगह की पक्की, देखें अंकतालिका
न्यूजीलैंड की टीम अपने आखिरी लीग फेज के मैच को जीत जाएगी तो आसानी से सुपर 8 में पहुंच जाएगी। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में शनिवार को न्यूजीलैंड की टीम को हार नहीं मिलती तो कीवी टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाती। इस मुकाबले में लॉकी फर्ग्यूसन खेले थे, लेकिन उनका दिन अच्छा नहीं था। 3.1 ओवर में 33 रन उन्होंने लुटाए थे और एक विकेट उनको मिला था।
T20 World Cup 2026 में लॉकी फर्ग्यूसन ने अब तक सभी तीन मैचों में हिस्सा लिया है। पहले मैच में उनको 2 विकेट मिले थे और दूसरे और तीसरे मैच में एक-एक सफलता उनको मिली। हालांकि, तीनों मैचों में महंगे साबित हुए। 40 रन पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ लुटाए, जबकि 35 रन दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ दिए। इस मैच में भी 33 रन उन्होंने 3.1 ओवर में लुटा दिए। वे टी20 क्रिकेट मैच के हर एक फेज में गेंदबाजी कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





