Hindi News क्रिकेट IPL 2022, PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराया, प्वाइंट्स टेबल के टॉप 4 में बनाई जगह

IPL 2022, PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराया, प्वाइंट्स टेबल के टॉप 4 में बनाई जगह

IPL 2022, PBKS vs DC Live Score: मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स और ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 64वां मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IPL 2022, PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराया, प्वाइंट्स टेबल के टॉप 4 में बनाई जगह
PBKS vs DC Live Score, IPL 2022:
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Lokesh KheraEdited By: Prashant
Mon, 16 May 2022 11:25 PM

IPL 2022, PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2022 के 64वें मुकाबले में 17 रनों से पटखनी दी। इस जीत के साथ दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली की जीत से आरसीबी को नुकसान हुआ है वह चौथे से पांचवे स्थान पर खिसक गई है। वहीं पंजाब किंग्स इस सीजन 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। मार्श ने 63 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी। पंजाब इस स्कोर के सामने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 ही रन बना पाई। शार्दुल ठाकुर ने इस दौरान सबसे अधिक चार विकेट लिए।

Mon, 16 May 2022 11:25 PM

IPL 2022 Today Match Live Score: दिल्ली ने पंजाब को हराया

शार्दुल ठाकुर ने आखिरी ओवर में 8 रन दिए, दिल्ली ने आईपीएल 2022 में लगातार पहली बार दो मैच जीते।

Mon, 16 May 2022 11:17 PM

Punjab vs Delhi Live Score: आखिरी ओवर में पंजाब को चाहिए 26 रन

शार्दुल ठाकुर पारी का आखिरी ओवर डाल रहे हैं। उनकी पहली गेंद पर राहुल चाहर ने चौका लगाया दिया है। दिल्ली जीत के करीब है।

Mon, 16 May 2022 11:10 PM

Punjab Kings vs Delhi Capitals Live Score: रबाडा के रूप में पंजाब को लगा 8वां झटका

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबाडा भी हुए आउट, इससे एक गेंद पहले उन्होंने लंबा छक्का भी लगाया था। 12 गेंदों पर पंजाब को अब 29 रनों की दरकार है। वहीं उनके हाथों में 2 विकेट है।

Mon, 16 May 2022 11:08 PM

PBKS vs DC Live Score: जितेश शर्मा हुए आउट

18वां ओवर लेकर आए शार्दुल ठाकुर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में जितेश शर्मा 44 रन बनाकर लौटे पवेलियन। डेविड वॉर्नर ने लॉन्ग ऑफ पर पकड़ा लाजवाब कैच।

Mon, 16 May 2022 11:02 PM

PBKS vs DC Match 2022 LIVE Score: पंजाब ने की वापसी

7 विकेट खोने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम इससे उबर नहीं पाएगी, लेकिन जितेश शर्मा ने राहुल चाहर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाए रखा। अब 17 ओवर के बाद स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। जीत के लिए 18 गेंदों में 39 रनों की दरकार है। 

Mon, 16 May 2022 10:49 PM

PBKS vs DC Match 2022 LIVE Score: पंजाब 100 के पार

पंजाब की टीम ने 15 ओवर में 101 रन बना लिए हैं। टीम के सात विकेट गिर चुके हैं। अब जीत के लिए 5 ओवरों में 59 रनों की दरकार है। पंजाब के लिए आखिरी उम्मीद के रूप में जितेश शर्मा मैदान में हैं। यहां तक कि स्ट्रेटजिक टाइमआउट के दौरान कोई भी उनसे बात करने नहीं आया। 

Mon, 16 May 2022 10:44 PM

PBKS vs DC Match LIVE Score: पंजाब के लिए बढ़ीं मुश्किलें

14 ओवर पंजाब की पारी के समाप्त हो गए हैं और स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। जीत के लिए 6 ओवरों में 71 रनों की दरकार है और अब रन रेट काफी मायने रखेगा।

Mon, 16 May 2022 10:36 PM

PBKS vs DC Match LIVE Score: पंजाब को लगा सातवां झटका

पंजाब को सातवां झटका अक्षर पटेल ने दिया, जिन्होंने ऋषि धवन को 4 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। यहां से अब पंजाब के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, उम्मीद की किरण जितेश शर्मा हैं, लेकिन वे अकेले कब तक लड़ाई लड़ेंगे, ये देखना होगा।

Mon, 16 May 2022 10:33 PM

PBKS vs DC Match LIVE Score: दिल्ली के हाथ में मैच

पंजाब किंग्स का स्कोर 12 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। क्रीज पर जितेश शर्मा और ऋषि धवन हैं। यहां से जीत के लिए पंजाब को 8 ओवर में 80 रन चाहिए। ये काम पंजाब के लिए मुश्किल नजर आ रहा है।   

Mon, 16 May 2022 10:22 PM

PBKS vs DC Match LIVE Score: पंजाब के हाथ से फिसला मैच

पंजाब की टीम ने अपने 6 विकेट महज 67 रन पर खो दिए हैं। यहां से पंजाब के लिए जीत पाना कठिन है। 9.3 ओवर में टीम को छठा झटका हरप्रीत बरार के रूप में लगा, जो 1 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। 

Mon, 16 May 2022 10:19 PM

PBKS vs DC: पंजाब के 5 विकेट गिरे

पंजाब किंग्स की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। पांचवीं सफलता दिल्ली को कुलदीप यादव ने दिलाई, जिन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को सस्ते में चलता किया। लिविंगस्टोन 3 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट हो गए। 9 ओवर के बाद स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। 

Mon, 16 May 2022 10:15 PM

PBKS vs DC Match LIVE Score: दिल्ली की दमदार वापसी

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में वापसी कर ली है। अक्षर पटेल ने पंजाब को चौथा झटका दिया। उन्होंने मयंक अग्रवाल को बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड कर दिया। 

Mon, 16 May 2022 10:04 PM

PBKS vs DC Match live: राजपक्षे और शिखर लौटे पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई, जिन्होंने 4 रन के निजी स्कोर पर एनरिक नोर्खिया के हाथों कैच आउट कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने शिखर धवन को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। धवन ने 16 गेंदों में 19 रन बनाए। पावरप्ले में पंजाब ने 54 रन जरूर बनाए, लेकिन तीन विकेट खो दिए हैं।

Mon, 16 May 2022 09:57 PM

PBKS vs DC Match LIVE Score: पंजाब की अच्छी शुरुआत

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है। भले ही टीम ने एक विकेट खो दिया है, लेकिन पंजाब का स्कोर 5 ओवर के बाद 44 रन है। शिखर धवन और भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं। 

Mon, 16 May 2022 09:51 PM

Punjab vs Delhi Match live: पंजाब को पहला झटका

पंजाब किंग्स को पहला झटका जॉनी बेयरेस्टो के रूप में लगा, जो एनरिक नोर्खिया की गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हो गए। शॉर्ट गेंद पर नोर्खिया ने बेयरेस्टो को फंसाया। उन्होंने 15 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। स्कोर 4 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 38 रन है। भानुका राजपक्षे क्रीज पर आए हैं। शिखर धवन पहले से मौजूद हैं।

Mon, 16 May 2022 09:41 PM

PBKS vs DC Match LIVE Score: पंजाब की सधी शुरुआत

160 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए हैं। बेयरेस्टो और धवन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

Mon, 16 May 2022 09:32 PM

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी हुई शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य है। जॉनी बेयरेस्टो और शिखर धवन ओपनिंग के लिए उतरे, जिन्होंने पहले ओवर में बिना विकेट खोए 6 रन बनाए।

 

Mon, 16 May 2022 09:08 PM

IPL 2022 Today Match Live Score: अर्शदीप को मिली तीसरी विकेट

अर्शदीप सिंह के ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑन पर आउट हुए शार्दुल ठाकुर। अर्शदीप की यह तीसरी सफलता है।

Mon, 16 May 2022 09:06 PM

Punjab vs Delhi Live Score: 150 पार पहुंची दिल्ली

19 ओवर के बाद दिल्ली ने 152 रन बना लिए हैं। आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह डालेंगे। क्या दिल्ली 160 का आंकडा़ पार कर पाएगी?

 

Mon, 16 May 2022 09:02 PM

Punjab Kings vs Delhi Capitals Live Score: मिशेल मार्श हुए आउट

19वां ओवर लेकर आए रबाडा की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में मिशेल मार्श 63 रन बनाकर हुए आउट। ऋषि धवन ने मिड विकेट में पकड़ा शानदार कैच। मार्श ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।