2 मैच 3 पारियां और 0 रन; आशीष नेहरा के साथ इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुए लिटन दास

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश का ऑस्ट्रेलिया दौरा 1-1 की बराबरी के साथ खत्म हुआ। पहले टेस्ट में उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। मगर उनके अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Ashish Nehra Litton Das
लिटन दास का ऑस्ट्रेलिया में औसत 0 का

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत एक शर्मनाक हार के साथ हुआ। दूसरे टेस्ट में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने अपना बदला पूरा किया। सीरीज की शुरुआत में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए मेजबानों को पहले टेस्ट में 9 विकेट से धूल चटाई थी। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इसका बदला सूद समेत लिया। दो दिन के अंदर ही उन्होंने बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से हार थमा दी। इसी के साथ यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही। सीरीज खत्म होने के बाद बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास का एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। दास इस सीरीज में एक भी रन नहीं बना पाए।

जी हां, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों टेस्ट मैच खेले लिटल दास को तीन बार बैटिंग करने का मौका मिला। इस दौरान वह एक भी बार खाता नहीं खोल पाए और तीनों पारियों में 0 पर आउट हो गए।

डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और एक भी रन नहीं बनाया।

मैकॉय में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह 5 गेंदों पर 0 और दूसरी पारी में 10 गेंदों पर 0 रन पर आउट हो गए।

लिटन दास इसी के साथ एक शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यह लिस्ट उन खिलाड़ियों की हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन या उससे अधिक पारियों में बैटिंग की, मगर उनका औसत 0 का है। इस लिस्ट में आशीष नेहरा समेत 2 भारतीय शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया में 3 या उससे ज्यादा टेस्ट पारियों में 0 का औसत-

प्लेयरमैचपारीरनऔसत
लिटन दास (बांग्लादेश)2300
आशीष नेहरा (भारत)3400
कमांडुर रंगाचारी (भारत)2400
चनाका वेलेगेदरा (श्रीलंका)2300

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के मैच में 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे ही दिन बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।स्टार्क ने मैच में 51 रन देकर 10 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 39 रन पर चार विकट चटकाए जबकि पहली पारी में 12 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे।

पैट कमिंस (10 रन पर तीन विकेट) और नाथन लायन (25 रन पर तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट लेकर स्टार्क का अच्छा साथ दिया। बांग्लादेश की दूसरी पारी 38.3 ओवर में 95 रन पर सिमट गई।

कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 31 रन बनाए जबकि मुशफिकुर रहीम 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया।

स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार मैच में 10 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गए। उनके नाम अब 445 विकेट हैं।

मिचेल स्टार्क को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़2 मैच 3 पारियां 0 रन; आशीष नेहरा के साथ इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुए लिटन दास