Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Litton Das first bangladesh cricketer to scores 14th 50 plus For Bangladesh in t20is breaks Shakib Al Hasan record
एशिया कप से पहले लिटन दास ने शाकिब का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

एशिया कप से पहले लिटन दास ने शाकिब का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

संक्षेप:

लिटन दास टी20 अंतरराष्ट्रीय में बांग्लादेश के लिए 14वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ा। शाकिब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

Sep 04, 2025 06:16 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और नीदरलैंड के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा वनडे खेला गया। हालांकि बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। बांग्लादेश ने 18.2 ओवर बल्लेबाजी की थी लेकिन बारिश बंद नहीं होने के कारण आगे का मैच पूरा नहीं हो सका। इस दौरान बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी की बदौलत उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने नीदरलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले के दौरान शाकिब अल हसन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। शाकिब के नाम बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था। शाकिब अल हसन ने टी20 इंटरनेशनल में 13 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। लेकिन बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में लिटन दास ने अपने टी20 करियर में 14वीं बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया और शाकिब को पीछे छोड़ा।

लिटन दास ने अपनी पारी के दौरान 46 गेंद में 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और चार छक्के लगाए। लिटन दास को 15वें ओर में काइल क्लेन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। लिटन दास ने 110 टी20 मैचों में बांग्लादेश के लिए खेलते हुए 1927 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने स्ट्राइक रेट 126.52 का रहा। उन्होंने 14 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 83 का रहा है।

ये भी पढ़ें:भारतीय टीम में जगह पक्की नहीं होने से परेशान रहते थे अमित, फिर किया ये बदलाव

शाकिब अल हसन ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। शाकिब ने 129 टी20 मैचों में 2551 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 121.25 का रहा है। उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं और हसन का बेस्ट स्कोर 84 है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

लिटन दास- 14

शाकिब अल हसन- 13

तमीम इकबाल- 8

महमुदुल्लाह- 8

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |