लियोनेल मेसी को मिला क्रिकेट बैट और टीम इंडिया की जर्सी, जय शाह ने दिया टी20 वर्ल्ड कप का टिकट

Dec 15, 2025 07:42 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

लियोनेल मेसी भारत दौरे के तीसरे दिन दिल्ली आए। अरुण जेटली स्टेडियम में हजारों की भीड़ सुपरस्टार फुटबॉलर का दीदार करने आई। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

लियोनेल मेसी को मिला क्रिकेट बैट और टीम इंडिया की जर्सी, जय शाह ने दिया टी20 वर्ल्ड कप का टिकट

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। वह 'जीओएटी इंडिया टूर' के आखिरी दिन यानी शनिवार को दिल्ली आए। अरुण जेटली स्टेडियम में हजारों की भीड़ सुपरस्टार फुटबॉलर का दीदार करने आई। फैंस के लिए शाम यादगार रही। मैदान के अंदर मौजूद कुछ भारतीय हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति दुनिया के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक की मेजबानी के उत्साह में सराबोर थे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने मेसी को क्रिकेट बैट और टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। मेसी के अलावा लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को भी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी दी गई।

मेसी को टी20 वर्ल्ड कप का टिकट

सिर्फ बैट और जर्सी ही नहीं, आईसीसी चेयरमैन ने मेसी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का ओपनिंग मैच देखने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने सुपरस्टार फुटबॉलर को इनविटेशनल टिकट दिया। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन सात फरवरी से आठ मार्च तक होगी, जिसके भारत और श्रीलंका संयुक्त मेजबान हैं। भारतीय टीम 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी।

मेसी

मेसी ने स्पेनिश भाषा में क्या कहा?

मेसी ने अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचने के बाद मैदान का एक चक्कर लगाया और सात-सात खिलाड़ियों के मैच को खत्म होते देखा। स्टेडियम में ज्यादातर दर्शक अर्जेंटीना की प्रसिद्ध नीली और सफेद जर्सी (नंबर 10) पहने हुए थे और लगातार ‘मेसी…मेसी’ का नारा लगा रहे थे। मेसी दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हुए मुस्कुरा रहे थे। स्पेनिश भाषा में संक्षिप्त संबोधन में मेस्सी ने कहा, ‘‘ग्रासियस दिल्ली! हास्ता प्रोंतो (धन्यवाद दिल्ली, जल्द मिलते हैं)’’। शहर के अधिकांश लोग स्पेनिश भाषा को नहीं समझते लेकिन इसके बावजूद उनके इन शब्दों ने दर्शकों में एक ऐसी ललक और उत्साह पैदा कर दिया जो पहले शायद ही कभी देखा गया हो।

मेसी ने इस टीम का किया सम्मान

मेसी को इस दौरान इंटर मियामी टीम के अपने साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ स्टैंड्स की ओर गेंद को किक करते हुए देखा गया। इस आयोजन स्थल पर लगभग 25,000 की उपस्थिति दर्ज की गई। मेसी ने इस दौरान मिनर्वा अकादमी फुटबॉल टीम का भी सम्मान किया। करीब 30 मिनट के इस कार्यक्रम के अंत में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को भी मेसी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेसी अपने दौरे के आखिरी चरण के लिए काफी विलंब से यहां पहुंचे। मुंबई से उनकी उड़ान खराब मौसम के कारण काफी देरी से पहुंची।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।