लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रचा इतिहास, T20I में शतक ठोकने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज में शतक ठोका। वह फुल मेंबर टीमों में टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

Lhuan-Dre Pretorius
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने नामीबिया के खिलाफ जारी ट्राई सीरीज मुकाबले में शतक जड़ा। प्रीटोरियस ने 53 गेंदों पर 5 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों में शतक ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। प्रीटोरियस ने यह कारनामा 20 साल 161 दिन की उम्र में करके दिखाया है। उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के इस शतक के दम पर साउथ अफ्रीका 11 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही। ट्राई सीरीज का फाइनल साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा।

T20I में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वैसे तो सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम है, जिन्होंने 2022 में स्विटजरलैंड के खिलाफ 18 साल 280 दिन की उम्र में सेंचुरी ठोकी थी। मगर अब फुल मेंबर नेशन में यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपने नाम कर लिया है।

  • क्या होता है फुल मेंबर नेशन? - फुल मेंबर नेशन वे देश होते हैं जिन्हें आईसीसी से खेल की सर्वोच्च शासी निकाय (Governing Body) के रूप में मान्यता प्राप्त होती है। इन देशों के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने का विशेष अधिकार होता है। साथ ही, ये देश आईसीसी बैठकों में पूर्ण मतदान अधिकार (Full Voting Rights) रखते हैं, जिससे वे क्रिकेट के वैश्विक नियमों और फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं।

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के प्रीटोरियस टी20 क्रिकेट में फुल मेंबर नेशन में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 20 साल 161 दिन की उम्र में उन्होंने यह कारनामा कर अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इस अफगानी क्रिकेटर ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 20 साल 337 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था, अब 7 साल बाद उनका यह रिकॉर्ड टूटा है।

टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों के भी नाम है। यशस्वी जायसवाल ने 21 साल 279 दिन की उम्र में नेपाल के खिलाफ 2023 में सेंचुरी लगाई थी। वहीं तिलक वर्मा ने 22 साल 5 दिन की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2024 में शतक ठोका था।

वैभव सूर्यवंशी टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी उम्र अभी महज 15 साल है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से तीन मैच की टी20 सीरीज भारत में ही खेलनी है। उम्मीद है कि उस सीरीज में वैभव शतक ठोक सबसे युवा खिलाड़ी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।

20Y 161d - लुआन-ड्रे प्रीटोरियस बनाम NAM, 2026

20y 337d - हजरतुल्लाह जजई बनाम IRE, 2019

21y 279d - यशस्वी जायसवाल बनाम NEP, 2023

21y 324d - ब्रायन बेनेट बनाम TAN, 2025

22y 5d - तिलक वर्मा बनाम SA, 2024

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़प्रीटोरियस ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, शतक ठोकने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी