ब्रायन लारा, क्लाइव लॉयड जैसे दिग्गजों ने वेस्टइंडीज क्रिकेट में सुधार का पेश किया खाका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
Follow us on Google News
share

इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में वेस्टइंडीज के 27 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कैरिबियन आइलैंड्स में क्रिकेट के स्तर में सुधार के लिए एक विशेष समिति बनाई थी। उसमें ब्रायन लारा और क्लाइव लॉयड जैसे महान खिलाड़ी शामिल थे। अब उस समिति ने सुधार का खाका पेश किया है।

West Indies cricket team

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) की विशेष समिति ने लगातार निराशाजनक परिणामों के बाद कैरेबियाई द्वीपों में खेल की व्यवस्था में सुधार के लिए ‘तत्काल और दीर्घकालिक’ सुधार उपायों की एक श्रृंखला की घोषणा की है।

सीडब्ल्यूआई की क्रिकेट रणनीति और अंपायरिंग समिति में ब्रायन लारा और क्लाइव लॉयड जैसे पूर्व दिग्गज शामिल हैं। इस समिति ने खेल के समग्र विकास के लिए प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है।

समिति ने वेस्टइंडीज क्रिकेट की स्थिति को प्रभावित करने वाली 10 गंभीर चुनौतियों पर प्रकाश डाला, जिनमें क्षेत्रीय टूर्नामेंटों की घटती गुणवत्ता, तकनीकी, रणनीतिक और मानसिक कौशल की कमियां, खराब प्रदर्शन करने वाली फ्रेंचाइजी प्रणाली, बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में कमी, विशेषज्ञ कोचिंग सहायता का अभाव, आईसीसी राजस्व में सीमित हिस्सेदारी और अन्य वित्तीय बाधा, खिलाड़ियों के विकास के कम मौके और फिटनेस से जुड़ी समस्याएं शामिल है।

इस समिति का गठन इस साल की शुरुआत में किंग्स्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के 27 रनों पर ऑल आउट होने के बाद किया गया था।

सीडब्ल्यूआई ने कहा, ‘‘ बैठक के दौरान और उसके बाद के सप्ताहों में कई दौर की चर्चा के बाद समिति ने इन कमियों को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अल्पकालिक और मध्यम से दीर्घकालिक कार्रवाई की योजना और उद्देश्यों की एक सूची तैयार की। इसे 25 सितंबर को सीडब्ल्यूआई के निदेशक मंडल की त्रैमासिक बैठक के दौरान पेश करने के बाद अनुमोदित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ तात्कालिक योजना के तहत पूरी प्रणाली में काम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित कर चुके खिलाड़ी को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जायेगा। इसके साथ ही सीनियर पुरुष टीम के साथ एक पूर्णकालिक खेल मनोवैज्ञानिक/प्रदर्शन कोच भी रहेगा। ’’

महिला टीम की भूमिका को भी पूर्णकालिक भूमिका में अपग्रेड किया जाएगा।

इसके अलावा कूलिज क्रिकेट मैदान में आधुनिक नेट, जिम और रिहैबिलिटेशन की बुनियादी ढांचे सहित एक अत्याधुनिक सुविधा के लिए एक परियोजना प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

सीडब्ल्यूआई ने कहा, ‘‘फ्रेंचाइज़ी टीमें अब व्यक्तिगत विकास योजनाएं प्रस्तुत करेंगी और नए न्यूनतम मानकों को पूरा करेंगी। खिलाड़ियों की फिटनेस पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।’’

लंबी अवधि की योजनाओं में जमीनी स्तर, स्कूल , अकादमी को मिलाकर राष्ट्रीय क्रिकेट विकास ढांचा को तैयार करना, 11 से 18 साल के आयु वर्ग के लिए खेल कार्यक्रम को तैयार करना, वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आईसीसी से न्यायसंगत राजस्व वितरण और सरकार, निजी संस्थाओं के साथ नई साझेदारियों के लिए पैरवी करना शामिल है। इसमें फ्रेंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों के विकास के लिए जवाबदेह बनाने के साथ उनके लिए अन्य पेशेवर मौके मुहैया करना शामिल है।

अभी वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आई है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का दूसरा दिन है और इसमें वेस्टइंडीज के लचर प्रदर्शन को देखकर लगता है कि मैच तीसरे दिन से आगे शायद ही बढ़ पाएगा।india

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।