महान क्रिकेटर सारा टेलर ने रचा इतिहास, पुरुष क्रिकेट टीम की कोच बनने वाली पहली महिला बनीं
इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए सीनियर पुरुषों की टेस्ट टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने बुधवार को यह घोषणा की।
इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए सीनियर पुरुषों की टेस्ट टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने बुधवार को यह घोषणा की।
महिला क्रिकेट के इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में से एक मानी जाने वाली 37 वर्षीय टेलर ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नेतृत्व में इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड ए) टीम के साथ भी काम किया है। वहां उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ में जगह मिली है।
सभी प्रारूप में कुल 226 मैच खेलने वाली टेलर ने ससेक्स की पुरुषों की टीम के साथ-साथ मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स के साथ भी काम किया है। उन्हें क्षेत्ररक्षण कोच के तौर पर एक संक्षिप्त कार्यकाल के अनुबंध की पेशकश की गई है। इस पद पर वह कार्ल हॉपकिंसन की जगह लेंगी जो फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं।
की ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अपने काम में माहिर और सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं। उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है। उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ और एड बर्नी (परफॉर्मेंस डायरेक्टर) के साथ काफी काम किया है। ये दोनों ही उनकी जमकर तारीफ करते हैं। इसलिए जैसा कि हमें दिख रहा है, वह अपने क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं।’
उन्होंने कहा, ‘वह (टेलर) जिस तरह से वह अपना काम करती हैं उससे हम पूरी तरह से और अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हैं।’
की ने कहा, ‘कार्ल हॉपकिंसन की बात करें तो जैसा कि आज के क्रिकेट जगत का चलन है, वह फिलहाल मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। उनके पास मुंबई इंडियंस के लिए करने को काफी काम है इसलिए हम भविष्य में किसी ना किसी समय उनकी सेवाओं का उपयोग जरूर करेंगे, बस इस श्रृंखला के लिए नहीं।’
सारा टेलर महिला क्रिकेट की महानतम खिलाड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने 1006 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था और विकेट के पीछे उनकी चुस्ती-फुर्ती और बिजली जैसी रफ्तार ने महिला क्रिकेट में विकेटकीपिंग का एक नया ही मानक सेट किया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 10 टेस्ट मैच, 126 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय और 90 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में मिलाकर उनके नाम 6500 से ज्यादा रन हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7 शतक और 38 अर्धशतक जड़े हैं।
सारा टेलर ने 2009 में इंग्लैंड को महिला वनडे वर्ल्ड कप के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 2017 में इंग्लैंड की वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का भी हिस्सा रही थीं। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। फाइनल में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम पर 9 रनों से जीत हासिल की थी। सारा टेलर को 2014 में आईसीसी ने वूमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था।
(भाषा से इनपुट के साथ)
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ें


