
दिग्गज कर्टनी वॉल्श को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टी-20 विश्वकप से पहले जिम्बाब्वे से जुड़े
जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श को सलाहकार बनाया है। जिम्बाब्वे अपने पुरुष टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत नौ फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में ओमान के खिलाफ करेगा
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने आगामी टी-20 विश्वकप से अपने सहयोगी स्टाफ के रूप में वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श को सलाहकार नियुक्त किया है। उपमहाद्वीप में खेलने का काफी अनुभव रखने वाले वॉल्श ने इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया है। यह टूर्नामेंट सात फरवरी से आठ मार्च तक चलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार, जिम्बाब्वे ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और श्रीलंका के साथ है। जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहा है, क्योंकि वह 2023 में अफ्रीका क्वालिफायर के जरिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद 2024 के संस्करण में हिस्सा नहीं ले पाया था।
हालांकि, इस बार उसने नामीबिया के साथ आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्वालिफायर 2025 के जरिए क्वालीफाई किया। जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने कहा कि यह नियुक्ति वैश्विक टूर्नामेंट से पहले टीम की तकनीकी गहराई को मजबूत करने के मकसद से की गई है।
माकोनी ने कहा, "कर्टनी वॉल्श अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर, खासकर तेज गेंदबाजी में, बेजोड़ अनुभव और समझ रखते हैं। जैसे ही हम आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं, हमारे लिए यह जरूरी था कि हम किसी ऐसे व्यक्ति को लाएं जो समझता हो कि वैश्विक मंच पर सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है।"
उन्होंने आगे कहा, "कर्टनी का ज्ञान, प्रोफेशनलिज़्म और खिलाड़ियों को मेंटर करने की क्षमता हमारे लिए बहुत कीमती होगी, क्योंकि हम आने वाली चुनौतियों के लिए अपने गेंदबाजी संसाधनों को बेहतर बना रहे हैं।" जिम्बाब्वे अपने पुरुष टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत नौ फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में ओमान के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 13 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





