न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेटर ने किया ODI क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, खेले हैं 100 से ज्यादा मैच
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर ली तहूहू ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 35 साल की लिया ने 15 साल के अपने करियर में 103 मैच में 125 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड के लिए रिकॉर्ड है।

न्यूजीलैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहुहु ने रविवार को महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 35 साल की ली ने 15 साल के अपने करियर में 103 मैच में 125 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड की ओर से महिला एकदिवसीय क्रिकेट में रिकॉर्ड है। ली तहूहू ने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने के बाद चार महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में हिस्सा ली।
पिछले साल के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए उनका अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच था। ली ने विश्व कप में 36 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड की ओर से रिकॉर्ड है। वह एकदिवसीय विश्व कप की सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में नौवें स्थान पर हैं। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की ओर से जारी बयान में ली ने कहा, '' एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का नाम) की जर्सी पहनना हमेशा से एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है।''
उन्होंने कहा, ''एक मैच खेलने को मिलना कमाल का एहसास था। एकदिवसीय क्रिकेट में 100 से अधिक बार जर्सी पहनना और अपने देश तथा अपने परिवार का प्रतिनिधित्स करना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।'' ली ने कहा, ''मैं हर पल को संजोकर रखूंगी और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में मैंने जो भी हासिल किया है उसके साथ बहुत गर्व से जाऊंगी।''
हालांकि, ली तहूहू टी20 प्रारूप में खेलना जारी रखेंगी और इंग्लैंड तथा वेल्स में होने वाले अगले टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिताब के रक्षा के अभियान का हिस्सा बनना चाहती हैं। टी20 विश्व कप को लेकर उन्होंने कहा, ''2024 में टी20 विश्व कप जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी और मैं इस साल के आखिर में इंग्लैंड में टीम को अपने खिताब की रक्षा में मदद करने के लिए प्रेरित हूं।''
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



