T20I मैच में 9 विकेट, हैट्रिक और एक ओवर में 4 विकेट...बना ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो तोड़े न टूटे
T20I मैच में 5 विकेट हॉल लेना ही मुश्किल होता है, लेकिन एक गेंदबाज ने 9 विकेट ही चटका दिए। इस तरह अब तक न बनने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड उसने बना दिया। ये कारनामा किया है ब्राजील की लौरा कार्डोसो ने।

T20 मैच में 5 विकेट हॉल प्राप्त करने में ही गेंदबाजों की हवा निकल जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जसप्रीत बुमराह भले ही दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर हैं, लेकिन वे भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 5 विकेट हॉल नहीं निकाल पाए हैं, लेकिन एक गेंदबाज ने 5 नहीं, बल्कि 9 विकेट हॉल निकालकर सनसनी मचा दी है और एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जो अभी तक नहीं बना था। इस बॉलर की परफॉर्मेंस इतनी खतरनाक थी कि एक ओवर में हैट्रिक ली थी, जबकि एक ओवर में चार विकेट निकाले थे।
दरअसल, ब्राजील की लॉरा कार्डोसो ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वह पुरुषों या महिलाओं के T20I क्रिकेट में एक ही पारी में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं हैं। कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने तीन ओवर ही फेंके और 4 रन देकर 9 विकेट अपने नाम कर लिए, जो T20I क्रिकेट में अब तक के सबसे अच्छे गेंदबाजी आंकड़े हैं। 3 ओवर में से दो ओवर में तो एक भी रन कार्डोसो ने नहीं दिया।
पिछला सबसे अच्छा प्रदर्शन भूटान के सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में पुरुषों के T20I में म्यांमार के खिलाफ सिर्फ सात रन देकर आठ विकेट लिए थे। महिलाओं के T20I रिकॉर्ड की बात करें तो कार्डोसो ने 2024 में मंगोलिया के खिलाफ इंडोनेशिया की रोहमालिया के 7/0 के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस रिकॉर्ड को अब 10 विकेट लेकर ही तोड़ा जा सकता है, जो कि संभव है, लेकिन बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।
मैच की बात करें तो ब्राजील ने रॉबर्टा एवरी (35 रन पर 48 रन) और मोनिके मचाडो (41 रन पर 69* रन) की शानदार पारियों की मदद से 202 रन का बड़ा स्कोर बनाया। कार्डोसो का जबरदस्त स्पेल दूसरे ओवर में शुरू हुआ जब पेसर ने हैट्रिक ली। इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर में चार और विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या सात कर ली। छठे ओवर में दो और विकेट लेकर उन्होंने एक पारी में नौ विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। आखिरी विकेट मैरिएन आर्टुर ने लिया, जिससे लेसोथो की टीम 6.2 ओवर में सिर्फ 13 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्राजील को 189 रन से बड़ी जीत मिली।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



