Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Latest WPL 2026 Points Table RCB on top despite 2 straight loss MI at 2nd know about Playoffs race
WPL 2026 Points Table में अभी भी है RCB का दबदबा, प्लेऑफ्स के लिए 4 टीमों में जंग

WPL 2026 Points Table में अभी भी है RCB का दबदबा, प्लेऑफ्स के लिए 4 टीमों में जंग

संक्षेप:

WPL 2026 Points Table में अभी भी RCB का दबदबा है। भले ही टीम लगातार दो मैच हार गई है। इसके अलावा प्लेऑफ्स के लिए 4 टीमों में जंग जारी है। सिर्फ एक ही टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर पाई है, जो कि RCB है।

Jan 27, 2026 08:37 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WPL 2026 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल 2026 में लगातार पांच जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को पिछले दोनों मैचों में हार मिली है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी पहले ही प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन लीग फेज के आखिरी में दो बड़े झटके हार के तौर पर टीम को लगे हैं। इससे टीम के फाइनल में एंट्री करने पर थोड़ा सा विराम लगा है, लेकिन अभी भी टीम पॉइंट्स टेबल में अपना दबदबा कायम किए हुए हैं। अन्य किसी टीम ने तो अभी तक प्लेऑफ्स में भी जगह नहीं बनाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरसीबी के खाते में अभी 10 अंक हैं और टीम 5 टीमों वाले टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस जरूर है, लेकिन 7 मैचों के बाद एमआई के खाते में 6 ही अंक हैं। इतने ही अंक गुजरात जायंट्स के खाते में भी हैं, जिसने 6 मुकाबले खेले हैं। हालांकि, नेट रन रेट एमआई का ज्यादा है। ऐसे में वह नंबर 2 पर है। पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली की टीम भी 6 में से 3 मुकाबले जीत चुकी है और खाते में 6 अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट दिल्ली का मुंबई और गुजरात से बेहतर नहीं हैं।

वहीं, वुमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर यूपी वॉरियर्स है, जो 6 में से 2 ही मुकाबले अभी तक जीती है। दो मुकाबले इस टीम के बाकी हैं और खाते में 4 अंक हैं। अभी भी यूपी वॉरियर्स के पास प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करने का मौका है, लेकिन इसके लिए यूपी को अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। इनमें से एक मैच आरसीबी और एक मैच दिल्ली के खिलाफ है। कुलमिलाकर अभी आरसीबी के क्वालीफाई करने के बावजूद चारों टीमें प्लेऑफ्स की रेस में हैं। दूसरे और तीसरे नंबर की टीम को एलिमिनेटर खेलना है, जबकि टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।

Updated WPL 2026 Points Table

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु750010+0.997
मुंबई इंडियंस73406+0.146
दिल्ली कैपिटल्स63306-0.169
गुजरात जाएंट्स63306-0.341
यूपी वॉरियर्स62404-0.769
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |