T20 World Cup 2026 Points Table: 3 टीमें टूर्नामेंट से बाहर, भारत समेत ये 2 टीमें सुपर 8 में पहुंचीं

Feb 16, 2026 08:34 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 Points Table: 3 टीमें टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई हैं, जबकि दो टीमों ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इनमें एक टीम भारत की भी है, जिसने पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में जगह बनाई है।

T20 World Cup 2026 Points Table:  3 टीमें टूर्नामेंट से बाहर, भारत समेत ये 2 टीमें सुपर 8 में पहुंचीं

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत और श्रीलंका में जारी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अब तक 27 लीग मैच खेले जा चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 27वां लीग मैच खेला हुआ था। इससे पहले तक कुल 3 टीमें टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई हैं, जिनके या तो मैच खत्म हो गए हैं या फिर वे आगे के फेज के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी। वहीं, दो टीमों ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 का टिकट कटाया है, जबकि दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम भी सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई है। वहीं, टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने वाली टीमों की बात करें तो इनमें ओमान, नेपाल और नामीबिया की टीम का नाम शामिल है, जो अलग-अलग ग्रुप का हिस्सा हैं। ग्रुप डी से अभी तक न तो कोई टीम बाहर हुई है और न ही किसी टीम ने सुपर 8 में जगह बनाई है।

ग्रुप ए की बात करें तो टीम इंडिया अपने पहले 3 मैच जीतने के साथ सुपर 8 में पहुंच चुकी है और ग्रुप में नंबर वन पर है। दूसरे नंबर पर यूएसए है, जिसने 4 में से दो मैच जीते हैं। पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है, जो 3 में से दो मैच जीतने में सफल हुआ है। नीदरलैंड ने 3 में से एक मैच जीता है और नामीबिया ने पहले तीनों मैच गंवाए हैं। नामीबिया की टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो चुकी है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
Q 1भारत330+3.0506
2यूएसए422+0.7884
3पाकिस्तान321-0.4034
4नीदरलैंड312-1.3522
5 (E)नामीबिया303-2.4430

ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो श्रीलंका की टीम दो मैच जीतने के बाद पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे की टीम है, जिसने भी पहले दोनों मैच जीते हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जो 2 में से एक मैच हार चुकी है। चौथे नंबर पर आयरलैंड है, जो 3 में से एक मैच जीती है। आखिरी पायदान पर ओमान है, जो तीनों मैच पहले हार गई है और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1श्रीलंका220+3.1254
2जिम्बाब्वे220+1.9844
3ऑस्ट्रेलिया211+1.1002
4आयरलैंड312+0.1502
5 (E)ओमान303-4.5460

ग्रुप C की पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर है, जो सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 3 मैच पहले टीम ने जीत लिए हैं। इंग्लैंड 3 में से दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। स्कॉटलैंड ने 3 में से एक मैच जीता है, जो तीसरे नंबर पर है। इटली की टीम 2 में से एक मैच जीती है, जो चौथे पायदान पर है और नेपाल अपने पहले तीन मैच हारने के बाद एलिमिनेट हो गई है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1 (Q)वेस्टइंडीज330+1.8206
2इंग्लैंड321-0.1434
3स्कॉटलैंड312+0.3592
4इटली211-0.3522
5 (E)नेपाल303-1.9420

ग्रुप D की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है, लेकिन क्वालीफिकेशन तय नहीं है, क्योंकि दो और टीमें 6 अंकों तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, नेट रन रेट को देखें तो साउथ अफ्रीका का सुपर 8 में पहुंचना लगभग कन्फर्म है। न्यूजीलैंड 3 में से दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। यूएई ने 2 में से एक मैच जीता है, जबकि अफगानिस्तान और कनाडा की टीम 2-2 मैच अपने हार चुकी हैं, जो क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1साउथ अफ्रीका330+1.4776
2न्यूजीलैंड321+0.7014
3यूएई211-1.0302
4अफगानिस्तान202-0.5550
5कनाडा202-1.5260
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;