T20 WC से 5 टीमें हुईं बाहर, 5 को मिला सुपर 8 का टिकट; क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की हालत

Feb 17, 2026 07:28 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 Points Table अब हर दिन दिलचस्प होती जा रही है। एक ग्रुप की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है, जबकि तीन ग्रुप ऐसे हैं, जिनमें से एक-एक टीम को सुपर 8 का टिकट मिल पाया है।

T20 WC से 5 टीमें हुईं बाहर, 5 को मिला सुपर 8 का टिकट; क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की हालत

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पॉइंट्स टेबल हर दिन दिलचस्प होती जा रही है। टूर्नामेंट को शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं और कुल 30 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। लीग फेज में कुल 40 मुकाबले खेले जाने हैं। अभी तक सिर्फ एक ही ग्रुप की स्थिति स्पष्ट हुई है कि उसमें से कौन सी टीमें एलिमिनेट हुई हैं और कौन सी दो टीमों ने सुपर 8 का टिकट कटाया है। कुलमिलाकर 20 में से 5 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं, जबकि 5 टीमों को सुपर 8 का टिकट मिल गया है। 10 टीमों के बीच अब 3 पायदानों के लिए लड़ाई हो रही है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें शामिल हैं।

ग्रुप ए की बात करें तो इसमें से भारतीय टीम ने सुपर 8 का टिकट कटा लिया है, जबकि नामीबिया की टीम 3 मैच हारने के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस ग्रुप में पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर यूएसए है, जो 4 में से दो मैच जीत चुकी है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने 3 में से 2 मैच जीते हैं। नीदरलैंड ने 3 में से एक मैच जीता है, जो चौथे स्थान पर है। सबसे आखिरी पायदान पर नामीबिया है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1 (Q)भारत330+3.0506
2यूएसए422+0.7884
3पाकिस्तान321-0.4034
4नीदरलैंड312-1.3522
5 (E)नामीबिया303-2.4430

ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप की भी हालत ग्रुप ए जैसी ही है। एक टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है, जबकि एक टीम इस ग्रुप से एलिमिनेट हो गई है। श्रीलंका ने 3 मैच जीतकर सुपर 8 में जगह पक्की की है, जबकि ओमान की टीम तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जो पांचवें पायदान पर है। दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है, जिसने दोनों पहले मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया 3 में से एक मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर आयरलैंड है, जिसने भी 3 में से एक मैच जीता है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1 (Q)श्रीलंका330+2.4626
2जिम्बाब्वे220+1.9844
3ऑस्ट्रेलिया312+0.4142
4आयरलैंड312+0.1502
5 (E)ओमान303-4.5460

ग्रुप सी की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस ग्रुप की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है, जो क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर ग्रुप फेज को समाप्त करेंगी। पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड है, जो 3 में से एक मैच जीती है, इटली का भी यही हाल है और नेपाल ने तीनों मैच हारे हैं। स्कॉटलैंड, इटली और ओमान की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1 (Q)वेस्टइंडीज330+1.8206
2 (Q)इंग्लैंड431+0.2016
3 (E)स्कॉटलैंड312+0.3592
4 (E)इटली312-0.5882
5 (E)नेपाल303-1.9420

ग्रुप डी की बात करें तो इस ग्रुप से सिर्फ साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है। बाकी चारों टीमें अभी टूर्नामेंट में जीवित हैं। हालांकि, आज होने वाले मैच में न्यूजीलैंड ने कनाडा को हरा दिया तो फिर न्यूजीलैंड को भी सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा। इस स्थिति में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो जाएगी। अगर कनाडा ने उलटफेर किया तो पॉइंट्स टेबल और दिलचस्प हो जाएगी।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1 (Q)साउथ अफ्रीका330+1.4776
2न्यूजीलैंड321+0.7014
3अफगानिस्तान312-0.2152
4यूएई312-0.7972
5कनाडा202-1.5260
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;