T20I रैंकिंग में भूकंप, चक्रवर्ती का छिना सिंहासन; सैमसन की लंबी छलांग और टॉप-2 में पहुंचे ईशान

Mar 11, 2026 02:50 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Latest ICC Men's T20I Player Rankings: वरुण चक्रवर्ती अब टी20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज नहीं रहे। संजू सैमसन और ईशान किशन को बल्लेबाजों की सूची में फायदा हुआ है।

T20I रैंकिंग में भूकंप, चक्रवर्ती का छिना सिंहासन; सैमसन की लंबी छलांग और टॉप-2 में पहुंचे ईशान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भूकंप देखने को मिला। भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सिंहासन हिल गया। चक्रवर्ती को पछाड़कर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। राशिद के खाते में 753 रेटिंग अंक हैं। चक्रवर्ती 740 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 14 विकेट चटकाए। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह (702) को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह ने भी टूर्नामेंट में 14 विकेट हासिल किए। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे, जिसमें चार ओवर में 15 रन देकर चार शिकार किए। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर रिकॉर्ड तीसरी ट्रॉफी जीती।

सैमसन ने बैटर्स लिस्ट में लगाई लंबी छलांग

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में गरदा उड़ाने वाले संजू सैमसन ने बल्लेबाजों की सूची में 18 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। वह अब 22 नंबर पर आ गए हैं। उनके 637 अंक हैं। सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। उन्होंने पांच मैचों में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए, जो भारत की ओर से सर्वाधिक हैं। उन्होंने खिताबी मुकाबले में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ईशान किशन (871) टॉप-2 में पहुंच गए हैं। उन्होंने दो स्थान का लाभ मिला। ईशान ने टूर्नामेंट में 9 मुकाबलों में 317 रन बटोरे, जिसमें 193.29 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने फाइनल में अर्धशतक ठोका था। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके खाते में 875 अंक हैं। टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझने वाले अभिषेक ने खिताबी मुकाबले में फिफ्टी जमाई थी।

ऑलराउंडर्स रैंकिंग में किस नंबर पर हार्दिक?

न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट (चार पायदान ऊपर छठे पर) और इंग्लैंड के जैकब बेथेल (17 पायदान ऊपर 16वें नंपर) ने भी T20 वर्ल्ड कप के दौरान कुछ जबर्दस्त पारियों के बाद रैंकिंग सुधार किया है। सीफर्ट (9 मैचों में 326) टूर्नामेंट दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे। उन्होंने फाइनल में भारत के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन (सात स्थान चढ़कर 20वें पर चले गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ़्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है। T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (328) काबिज हैं। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (299) दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटर (201) तीन पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के विल जैक्स (186) पांच पायदान ऊपर 13वें पर आ गए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।