Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Latest ICC Rankings Virat Kohli threatens Rohit Sharma's Reign Mitchell Starc chases Jasprit Bumrah
Latest ICC Rankings: कोहली ने खतरे में डाली रोहित की बादशाहत, बुमराह के पीछे पड़े मिचेल स्टार्क

Latest ICC Rankings: कोहली ने खतरे में डाली रोहित की बादशाहत, बुमराह के पीछे पड़े मिचेल स्टार्क

संक्षेप:

Latest ICC Rankings: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी वनडे रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने करियर की बेस्ट टेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है।

Dec 10, 2025 02:38 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें काफी उथल-पुथल को देखने को मिली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रोहित शर्मा की बादशाहत को खतरे में डाल दिया है। कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की सूची में दो पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 773 रेटिंग अंक हैं। 'हिटमैन' रोहित नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं। उनके 781 अंक हैं। कोहली को रोहित को पछाड़ने के लिए महज 9 अंकों की जरूरत है। कोहली अप्रैल 2021 के बाद से कभी शीर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

37 वर्षीय कोहली का हाल ही में साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में जमकर बल्ला चला। उन्होंने तीन मैचों में 302 रन बनाए, जिसमें दो सेंचुरी और एक अर्धशतक है। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। रोहित ने सीरीज में 146 रन जोड़े थे। अपडेटेड रैंकिंग में कोहली अकेले भारतीय खिलाड़ी नहीं, जिन्हें बढ़त मिली। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुलदो स्थान ऊपर 12वें नंबर पर आ गए। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव वनडे बॉलर्स की लिस्ट में तीन पायदान चढ़कर तीसरे पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक (तीन पायदान ऊपर 13वें पर), एडेन मार्करम (चार स्थान चढ़कर 25वें पर) और कप्तान टेम्बा बावुमा (तीन पायदान ऊपर 37वें स्थान पर) ने भी रैंकिंग में आगे बढ़े।

ये भी पढ़ें:कोहली 100 इंटरनेशनल शतक ठोक पाएंगे या नहीं, जहीर खान ने कहा- 35 वनडे में…

भारत ने साउथ अफ्रीका से घरेलू वनडे सीरीज 2-1 से जीती। दोनों टीमों के बीच फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। कटक में पहले टी20 मैच के बाद टी20 रैंकिंग में भी बदलाव हुआ। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में आ गए हैं। वह तीन पायदान छलांग लगाकर आठवें नंबर हैं। 101 रन की धमाकेदार जीत के बाद टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ियों को फायदा हुआ है, जिसमें अक्षर पटेल (दो पायदान ऊपर 13वें), अर्शदीप सिंह (तीन स्थान ऊपर 20वें) और जसप्रीत बुमराह (छह पायदान ऊपर 25वें) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:वसीम अकरम मुझसे...वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद स्टार्क का हैरतअंगेज बयान

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ पेसर मिचेल स्टार्क टेस्ट बॉलर्स की रैंकिंग में बुमराह के पीछे पड़ गए हैं। स्टार्क तीन स्थान की छलांग लगाने के बाद तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग हैं। उनके 852 रेटिंग अंक हैं। बुमराह 879 अंकों के साथ नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड के मैट हैनरी (853) दूसरे स्थान पर हैं। स्टार्क को बुमराह से नंबर-1 का ताज छीनने के लिए सिर्फ 28 अकों के दरकार है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेल जा रही है। ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है, जिसमें स्टार्क ने कातिलाना गेंदबाजी की और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते। वह 18 विकेट ले चुके हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |