ICC Rankings: अफरीदी और अबरार ने लगाई छलांग, शुभमन को नुकसान; विराट और रोहित किस नंबर पर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Latest ICC Rankings: शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को आईसीसी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप-5 में हैं।

ICC Rankings: अफरीदी और अबरार ने लगाई छलांग, शुभमन को नुकसान; विराट और रोहित किस नंबर पर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी और स्पिनर अबरार अहमद ने वनडे गेंदबाजों की सूची में छलांग लगाई है। स्टार पेसर शाहीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों में चार विकेट लेने के बाद चार स्थान चढ़कर 13वें पर पहुंच गए हैं। अबरार सात पायदान बढ़े हैं। वह अब चौथे पर हैं। उन्होंने भी चार विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने बड़ी छलांग लगाई है। वह छह विकेट लेने के बाद 24 स्थान ऊपर 44वें नंबर पर आ गए। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नंबर-1 वनडे बॉलर हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा किस नंबर पर?

ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने 43 और 61 रन की पारी खेली, जिसका फायदा मिला। वह बल्लेबाजों की लिस्ट में 100 से ज्यादा स्थान चढ़कर 78वें पर पहुंच गए। जोश इंग्लिस (तीन स्थान ऊपर 57वें) और कैमरून ग्रीन (पांच पायदान ऊपर 63वें) को भी लाभ मिला। सलमान अली आगा टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वह पांच स्थान लुढ़ककर 14वें नंबर पर आ गए। सलमान दोनों मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। बाबर आजम छठे स्थान पर बरकरार हैं। उन्होंने पहले मैच में 69 रन बनाए जबकि दूसरे मुकाबले में महज 16 रन जुटाए। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा चौथे और कप्तान शुभमन गिल पांचवें पायदान पर हैं। केएल राहुल नौवें नंबर पर हैं। भारत को 13 जून से घर पर अफगानिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ना है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं।

कप्तान शुभमन गिल को उठाना पड़ा नुकसान

वहीं, टेस्ट प्लेयर्स की रैंकिंग में भी कुछ बदलाव देखने को मिला है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में आयरलैंड को एकमात्र टेस्ट में पारी और 79 रनों से धूल चटाई। रचिन रवींद्र की वजह से शुभमन गिल को टेस्ट बल्लेबाजों की फेहरिस्त में नुकसान उठाना पड़ा है। गिल 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। अगले हफ्ते गिल की रैंकिंग में सुधार हो सकता है क्योंकि भारत को 6 जून से अफगानिस्तान से टेस्ट मैच में टकराना है। न्यूजीलैंड के रचिन शतक (121) लगाने के बाद नौवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने पहली बार टॉप-10 में एंट्री की है। टॉम ब्लंडेल आठ पायदान ऊपर चढ़कर 40वें पर आ गए हैं। उन्होंने 186 रनों की पारी खेली थी। आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क एडेयर टेस्ट बॉलर की रैंकिंग 24वें स्थान पर वापस आ गए हैं। नाथन स्मिथ 24 पायदान चढ़कर 59वें चले पर गए हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।