ICC Rankings: बुमराह और ब्रूक से छिनी बादशाहत, 36 साल का सूखा समाप्त; गिल ने कोहली को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Latest ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह और हैरी ब्रूक से टेस्ट में नंबर-1 का ताज छिन गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे में टॉप-2 में एंट्री कर ली है।

Latest ICC Rankings

Latest ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह से टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में बादशाहत छिन गई है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अब नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। दोनों के खाते में फिलहाल 870 रेटिंग अंक हैं। बुमराह ने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल खेला था। नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से बुमराह टॉप पर थे लेकिन 34 वर्षीय हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेने के बाद उनसे ताज छीन लिया। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रनों से रौंदा और हेनरी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हेनरी टेस्ट में टॉप रैंक हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से 36 साल का सूखा समाप्त किया है। हेनरी के अलावा न्यूजीलैंड के जैक कोवी (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) शीर्ष पर पहुंचे।

जो रूट ने हैरी ब्रूक से छीना ताज

वहीं, इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट (871) फिर से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दूसरे मैच में 44 और 77 रनों की पारी खेलकर हवनतन हैरी ब्रूक से ताज छीना। रूट दो स्थान आगे बढ़े। ब्रूक 66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने मैच में 24 और 58 रनों का योगदान दिया। रूट और ब्रूक में नंबर-1 स्पॉट को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों ने पिछले 18 महीनों में कुल छह बार टॉप पोजीशन बदली है।ऑस्टेलिया के ट्रैविस हेड (853) तीसरे पर चले गए। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (दो पायदान ऊपर 10वें पर), डेरिल मिचेल (पांच पायदान ऊपर 16वें पर), ग्लेन फिलिप्स (आठ पायदान ऊपर 31वें पर) और हेनरी निकोल्स (13 पायदान ऊपर 40वें पर) को भी लाभ मिला है।

कप्तान गिल ने कोहली को पछाड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज और बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज खत्म होने के बाद दोनों कैटेगरी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (791) वनडे बल्लेबाजों की अपडेटेड लिस्ट में तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली (768) तीसरे पर लुढ़क गए हैं। कोहली अनफिट होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेले थे। गिल न्यूजीलैंड के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज डेरिल मिचेल सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल और भारत के विकेटकीपर ईशान किशन ने दूसरे वनडे में शतक जमाया था। ईशान 21 पायदान चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी चार पायदान ऊपर 52वें नंबर पर हैं।

भारतीय गेंदबाजो को हुआ फायदा

अर्शदीप सिंह (16 पायदान चढ़कर 22वें पर), प्रसिद्ध कृष्णा (34 पायदान चढ़कर 58वें पर) और वॉशिंगटन सुंदर (17 पायदान चढ़कर 71वें पर) को वनडे बॉलर्स की लिस्ट में फायदा हुआ है। बांग्लादेश को घर पर T20I सीरीज में 3-0 से रौंदने के बाद दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। कप्तान मिचेल मार्श T20I बैटर्स की लिस्ट में चार पायदान चढ़कर नौवें नंबर पर आ गए हैं। नाथन एलिस बॉलर्स की रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर सातवें नंबर पर आ गए हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद ह्रदय (नौ पायदान ऊपर 30वें पर) और सैफ हसन (13 पायदान ऊपर 35वें पर) ने बैटर्स रैंकिंग में जबकि नसुम अहमद (27 पायदान ऊपर 11वें पर) ने बॉलर्स की रैंकिंग में सुधार किया है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।