Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Kuldeep Yadav visited MCG and clicked photos with Shane Warne Statue
कुलदीप अब भी वॉर्न के बारे में सोचकर हो जाते हैं इमोशनल, MCG पहुंचे उनसे मिलने!

कुलदीप अब भी वॉर्न के बारे में सोचकर हो जाते हैं इमोशनल, MCG पहुंचे उनसे मिलने!

संक्षेप:

शेन वॉर्न के साथ कुलदीप यादव का कनेक्शन काफी खास था। कुलदीप जब फैमिली के साथ ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर गए, तो इस दौरान उन्होंने एमसीजी के बाहर लगे शेन वॉर्न के स्टैच्यू के साथ फोटो क्लिक करवाई और उनको लेकर कुछ अहम बातें भी कहीं।

Aug 23, 2024 04:15 pm ISTNamita Shukla
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का अभी तक का क्रिकेटिंग करियर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। कुलदीप यादव क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड गए, जहां शेन वॉर्न की याद में एक बड़ा सा उनका बॉलिंग एक्शन वाला स्टैच्यू बना है। कुलदीप ने शेन वॉर्न के स्टैच्यू के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। कुलदीप ने इसके अलावा बताया कि जब दो साल पहले शेन वॉर्न का निधन हुआ था, तो उन्हें ऐसा लगा था कि उनके परिवार से कोई चला गया। कुलदीप पहले भी कह चुके हैं कि उनका शेन वॉर्न के साथ एक खास रिश्ता रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुलदीप अपनी फैमिली के साथ ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर गए हैं और इस दौरान उन्होंने एमसीजी का दौरा किया। कुलदीप ने स्टेडियम के बाहर वॉर्न के स्टैच्यू के साथ फोटो खिंचवाई। कुलदीप ने कहा, ‘शेन वॉर्न मेरे आदर्श थे और मेरा उनके साथ बहुत गहरा रिश्ता था। जब भी मैं वॉर्न के बारे में सोचता हूं तो मैं इमोशनल हो जाता हूं। ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने परिवार से किसी को खो दिया है।’

उन्होंने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर के साथ अपने कनेक्शन के बारे में बहुत खुलकर बात नहीं की। वॉर्न का 2022 में थाईलैंड में छुट्टियां बिताने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कुलदीप की यह यात्रा 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से कुछ महीने पहले हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘मैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार कर रहा हूं और हम इस साल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शानदार क्रिकेट कॉम्पटीशन की उम्मीद कर रहे हैं।’ कुलदीप ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) मुख्यालय का भी दौरा किया और सीईओ निक हॉकले से ऑनलाइन बातचीत की। उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैन्स का भी हमेशा टीम का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

कुलदीप ने कहा, ‘दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट फैन्स हमेशा टीम का समर्थन करते हैं और मुझे विश्वास है कि वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी  खासकर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए बड़ी संख्या में यहां आएंगे।’ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |