भारतीय XI में अनदेखी के बाद कुलदीप यादव ने ढूंढा नया ठिकाना, इंग्लैंड में इस टीम के लिए खेलेंगे

लीड्स, भाषा
Follow us on Google News
share

Kuldeep Yadav signs for Yorkshire: भारतीय XI में अनदेखी के बाद कुलदीप यादव ने नया ठिकाना ढूंढा है। वह इंग्लैंड में यॉर्कशर टीम के लिए खेलेंगे। भारतीय स्पिनर ने यॉर्कशर के साथ आठ मैचों का कॉन्ट्रैक्ट किया है।

Kuldeep Yadav signs for Yorkshire
कुलदीप यादव ने यॉर्कशर से अनुबंध किया

भारत की प्लेइंग इलेवन में बार-बार अनदेखी किए जाने के बाद बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शीर्ष इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशर के लिए बुधवार को मौजूदा सत्र में आठ मैच खेलने का करार किया। यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की, ''यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब को भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्पिनर कुलदीप यादव के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर करार करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 31 साल के कुलदीप 'मेट्रो बैंक वन डे कप' के पांच मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे और फिर सितंबर में 'रोथसे काउंटी चैंपियनशिप' के आखिरी चार में से तीन मैच खेलने के लिए हैडिंग्ले लौटेंगे।''

'मैं यॉर्कशर से जुड़कर बहुत खुश हूं और...'

कुलदीप शुक्रवार को नीथ में ग्लेमोर्गन के खिलाफ होने वाले 50 ओवर के मैच के लिए टीम में शामिल हो रहे हैं। यॉर्कशर से जुड़ने पर कुलदीप ने कहा, ''मैं यॉर्कशर से जुड़कर बहुत खुश हूं और इस मौके के लिए आभारी हूं। यॉर्कशर जैसे शानदार इतिहास वाले क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।'' उन्होंने कहा, ''मुझे हमेशा से इंग्लैंड के हालात में खेलने की चुनौती पसंद रही है और प्रबंधन से बात करने के बाद मैं टीम से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं हैडिंग्ले में टीम के लिए अच्छा योगदान देने को लेकर उत्सुक हूं।'' भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कुलदीप की काबिलियत पर अधिक भरोसा नहीं दिखाया लेकिन यॉर्कशर प्रबंधन का मानना ​​है कि इंग्लैंड की गर्म और सूखी गर्मियों में कुलदीप टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

'कुलदीप अपनी गेंदबाजी से हमें एक नया...'

क्लब के क्रिकेट महाप्रबंधक गैविन हैमिल्टन ने कहा, ''कुलदीप अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो इन मुकाबलों के दौरान हमारी टीम को बहुत मजबूती देंगे।'' स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैमिल्टन ने कहा, ''इस बार गर्मी और सूखा मौसम रहा है इसलिए हमें उम्मीद है कि सत्र के आखिरी दौर में स्पिन अहम भूमिका निभाएगी। कुलदीप अपनी बाएं हाथ की कलाई की स्पिन गेंदबाजी से हमें एक नया आयाम देते हैं और उनके पास शीर्ष स्तर का काफी अनुभव है। हम यॉर्कशर में उनका स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं।'' कुलदीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट मैच में 22 की औसत से 79 विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर पांच विकेट है। वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है जहां उन्होंने 194 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर छह विकेट है।

यॉर्कशर को झेलनी पड़ी करारी हार

मंगलवार को स्कारबोरो में खेले गए वन डे मैच में हैम्पशर ने यॉर्कशर को 50 रन से हराया। इस मैच में हैम्पशर के लिए डेब्यू करने वाले भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा ने तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैम्पशर ने आठ विकेट पर 320 रन बनाए जिसमें टॉम प्रेस्ट ने 94 गेंद में 109 रन की शानदार पारी खेली। बल्लेबाजी में आशुतोष का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और इंग्लिश काउंटी के लिए अपने लिस्ट ए पदार्पण में वह सिर्फ 10 रन ही बना सके। हालांकि, गेंदबाजी में उन्होंने कमाल करते हुए 48 रन देकर तीन विकेट लिए। यह उनका लिस्ट ए में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जिससे यॉर्कशर की टीम 270 रन पर सिमट गई। आशुतोष ने एक ही ओवर में हैरी ड्यूक और कप्तान डॉम बेस को आउट करके मैच का रुख हैम्पशर के पक्ष में मोड़ दिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अनदेखी के बाद कुलदीप ने ढूंढा नया ठिकाना, इंग्लैंड में इस टीम के लिए खेलेंगे