'कुलदीप यादव संन्यास लेने की सोच रहे होंगे', चयन नहीं होने पर मोहम्मद कैफ और अश्विन हुए आगबबूला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कुलदीप यादव को इंग्लैंड वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलने पर कैफ और अश्विन ने सवाल खड़े किए हैं। मोहम्मद कैफ ने तो कुलदीप यादव को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में सोचने के लिए कह दिया।

कुलदीप यादव
कुलदीप यादव

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। वह भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भी कुलदीप को एक बार भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया, जिस पर पूर्व स्पिनर अश्विन और मोहम्मद कैफ भड़क गए हैं। अश्विन ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि कैफ ने कुलदीप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दे दी है। स्पिनर को अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच में मौका मिला था लेकिन इसके बाद फिर उन्हें बेंच पर रखा गया है।

इंटरनेशल क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोच रहे होंगे

मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करके लिखा, ''कुलदीप यादव को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने और बैग पैक करने की तैयारी कर लेनी चाहिए। आज टीम में न तो बुमराह थे, न वॉशिंगटन और न ही वरुण, फिर भी कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। लॉर्ड्स में भारत की गेंदबाजी आज एकतरफा और विविधता का अभाव साफ दिख रहा है। एक बाएं हाथ का रिस्ट स्पिनर यहां बहुत उपयोगी साबित हो सकता था। कुलदीप के 118 वनडे में 194 विकेट हैं, लेकिन लगता है कि ये आंकड़े अब चयनकर्ताओं के लिए कोई मायने नहीं रख रहे हैं।''

पूर्व क्रिकेटर अश्विन ने कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चेताया है कि इससे स्पिनर का आत्मविश्वास टूट जाएगा। कुलदीप को तीन खिलाड़ियों के नहीं खेलने के बावजूद लॉर्ड्स में आखिरी वनडे से भी बाहर कर दिया गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। बुमराह, सुंदर और दुबे नहीं खेल रहे हैं।

आत्मविश्वास को प्रभावित करता है

अश्विन ने कहा, ''कुलदीप को टीम से बाहर रखने का आम बहाना यही होता है कि बल्लेबाजी नंबर 7 पर खत्म हो जाती है। लेकिन सोचिए आज नंबर 8 पर अर्शदीप को देखकर कैसा लग रहा होगा! बुमराह भी नहीं हैं, ऐसे में कुलदीप के लिए बुरा लग रहा है। मेरा यकीन कीजिए ये एक गेंदबाज की लय और आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है।''

इंग्लैंड ने बनाए 387 रन

बेन डकेट की 141 रन की शानदार पारी और जैकब बेथेल के साथ पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी के बूते इंग्लैंड ने रविवार को निर्णायक तीसरे मैच में तीन विकेट पर 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। शतकवीर डकेट ने अनुभवहीन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जमकर धुनाई की और मैच पर पूरी तरह इंग्लैंड की पकड़ मजबूत कर दी। भारत को मैच से पहले ही बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने में लगी चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति भारतीय टीम को भारी पड़ी और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।