कुलदीप यादव ने BCCI से मांगी छुट्टी, वजह है बेहद खास; मिस कर सकते हैं दूसरा टेस्ट और वनडे सीरीज

कुलदीप यादव ने BCCI से मांगी छुट्टी, वजह है बेहद खास; मिस कर सकते हैं दूसरा टेस्ट और वनडे सीरीज

संक्षेप:

कुलदीप यादव ने BCCI से छुट्टी की मांग की है। इसके पीछे की वजह बेहद खास है। कुलदीप यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट और वनडे सीरीज को मिस कर सकते हैं। कुलदीप यादव शादी करने जा रहे हैं।

Nov 14, 2025 10:45 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से कुछ दिनों के लिए छुट्टी की मांग की है। इसके पीछे की वजह भी बेहद खास है। कुलदीप यादव अभी कोलकाता के ईडन गार्डेंस में जारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेल रहे हैं, लेकिन इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच को वे मिस कर सकते हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के बाद खेली जाने वाली वनडे सीरीज को भी ये स्पिनर मिस कर सकता है, क्योंकि वे नवंबर के आखिर में शादी करने जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप यादव की शादी आईपीएल के ठीक बाद होने वाली थी, जिसे पोस्टपोन किया गया, क्योंकि इंडिया-पाकिस्तान के बीच पनपी युद्ध जैसी स्थिति के कारण आईपीएल को भी खिसकाया गया था। अब कुलदीप यादव नवंबर के आखिरी सप्ताह में शादी करने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कुलदीप अपनी शादी के लिए छुट्टी के लिए बीसीसीआई से मंजूरी का इंतज़ार कर रहे हैं। बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि इस स्पिनर ने नवंबर के आखिरी हफ्ते के लिए बोर्ड से छुट्टी मांगी है।

कुलदीप भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और पहले टेस्ट मैच में खेल भी रहे हैं। दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाएगा। इस मैच को और 30 नवंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज को वे मिस कर सकते हैं। हालांकि, 9 दिसंबर से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वे उपलब्ध रह सकते हैं। बीसीसीआई सूत्र ने बताया, "कुलदीप की शादी नवंबर के आखिरी सप्ताह में होनी है। टीम प्रबंधन उन्हें छुट्टियों की सही संख्या देने से पहले यह आकलन करेगा कि उन्हें उनकी सेवाओं की जरूरत कब तक है।"

कुलदीप यादव वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए थे। वनडे सीरीज में एक और टी20 सीरीज में 2 मुकाबले खेलने के बाद उनको टीम से रिलीज कर दिया गया था। भारत आकर वे बेंगलुरु में इंडिया ए के लिए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले थे। अब कोलकाता में टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस मैच के बाद उनको रिलीज किया जा सकता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |