IPL 2027 के लिए कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की अदला-बदली, 27 करोड़ी खिलाड़ी को घाटा, KD को कोई नुकसान नहीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच आईपीएल 2027 को लेकर बड़े ट्रेड हो रही है। कुलदीप अब 13.25 करोड़ की कीमत पर लखनऊ की टीम का हिस्सा होंगे, जबकि पंत भारी घाटे के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा बनेंगे।

kuldeep yadav and rishabh pant

आईपीएल 2027 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसी बदलाव की कड़ी की शुरुआत ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की ट्रेड डील से शुरू हुई है। कुलदीप यादव आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन अब वे लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में दिखेंगे। वहीं, ऋषभ पंत अब तक लखनऊ की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अगले सीजन वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स और लनखऊ सुपर जॉयंट्स के बीच ट्रे़ड डील हुई है जिसमें दोनों खिलाड़ियों की अदला बदला हुई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अब एक तरफ जहां पंत अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली की टीम का हिस्सा होंगे, वहीं कुलदीप यादव अपनी जन्मभूमि की फ्रेंचाइजी लखनऊ के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

कुलदीप की सैलरी में कटौती नहीं, लेकिन पंत को घाटा

इस दौरान क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप यादव की सैलरी का भी खुलासा हुआ है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में 13.25 करोड़ रुपये में आईपीएल 2026 के लिए रखा गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स भी कुलदीप को इतनी ही कीमत पर ट्रेड कर रही है। यानी कुलदीप यादव की आईपीएल सैलरी में किसी भी तरह की ना तो बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है और ना ही कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, कुलदीप के बदले में ऋषभ पंत लखनऊ छोड़कर दिल्ली आ रहे हैं। पंत 27 करोड़ की कीमत पर लखनऊ की टीम में आईपीएल 2025 और 2026 के सीजन में शामिल हुए थे। अब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के दौरान भारी वेतन कटौती का सामना करना पड़ा है। पंत को 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किया गया है।

दोनों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है

बता दें कि पंत पिछले दो सालों से आईपीएल में कप्तानी और बतौर प्लेयर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वहीं कुलदीप यादव इस साल के आईपीएल में अच्छी लय में नहीं दिखे, आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन डीसेंट था। अब देखना होगा कि क्या लखनऊ में जाकर कुलदीप की किस्मत बदलती है या नहीं। वहीं पंत भी दिल्ली के लिए प्रभावशाली हो सकते हैं या नहीं यह भी देखना रोचक होगा। कुलदीप फिलहाल टीम इंडिया की ओडीआई सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन उन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।