टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं 2 बदलाव, कल लखनऊ में है अफगानिस्तान से दूसरा ODI मैच
India vs Afghanistan 2nd ODI मैच में मेजबान टीम इंडिया दो बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में कर सकती है। कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को मौका मिलने की उम्मीद है, लेकिन सवाल यह है कि किसकी जगह उन्हें मौका मिलेगा?

भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है। यही कारण है कि अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को लखनऊ में होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दो बदलाव भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं। स्पिनर कुलदीप यादव और बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिलने की उम्मीद है।
भारत ने धर्मशाला में बारिश से प्रभावित मैच में आसान जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है और दूसरे मैच में जीत हासिल करने पर उसे अजेय बढ़त मिल जाएगी। हालांकि, भारतीय टीम इससे कहीं आगे की सोच रही है। भारत को विश्व कप पहले से पहले लगभग दो दर्जन मैच खेलने हैं और टीम प्रबंधन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह विभिन्न संयोजनों को आजमाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज इस दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले मैच से पहले कहा, ''हमारा सारा ध्यान अलग-अलग संयोजन आजमाने और यह देखने पर है कि हमारे लिए वास्तव में क्या कारगर साबित होगा।'' कुलदीप की हाल की फॉर्म अच्छी नहीं रही है, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें मौका दिया जा सकता हैस क्योंकि वह बीच के ओवरों में खेल पर नियंत्रण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। बाएं हाथ का यह स्पिनर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में नियमित रूप से खेला, लेकिन उसके बाद से उनके फॉर्म में गिरावट आई है।
कुलदीप आईपीएल में भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे तथा अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां वे लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। इसके अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के साथ-साथ एशियाई खेलों के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में भी उनका चयन नहीं हुआ।
मुख्य कोच गौतम गंभीर बहुमुखी प्रतिभा वाले क्रिकेटरों को प्राथमिकता देते हैं। वह ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का टीम में होना निश्चित हो जाता है। इसका मतलब है कि पिछले मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले हर्ष दुबे की जगह कुलदीप को मौका मिल सकता है। दुबे ने पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे। भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में अनुशासित प्रदर्शन किया था और वह इसे जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
तेज गेंदबाजी विभाग में पदार्पण करने वाले एक और खिलाड़ी गुरनूर बराड़ ने प्रभावित किया और उन्हें संभवतः एक और मैच खेलने का मौका दिया जाएगा। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को ऐसे में अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा।
विराट कोहली के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर होने के बाद तीसरे नंबर का स्थान खाली पड़ा है। पहले मैच में इस नंबर पर ईशान किशन को प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने भी पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम प्रबंधन उन्हें मौका दे सकता है। पहले मैच में सस्ते में रन आउट होने वाले अनुभवी रोहित शर्मा बड़ा प्रभाव डालने की कोशिश करेंगे।
जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है तो उसके बल्लेबाजों को सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पहले वनडे में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने आक्रामक शतक लगाया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से खास सहयोग नहीं मिला। स्पिन गेंदबाजी अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन राशिद खान, एएम गजनफर और मोहम्मद नबी की तिकड़ी धर्मशाला में भारतीय बल्लेबाजों को खास परेशानी में नहीं डाल पाई। लखनऊ की पिच उनके लिए अधिक अनुकूल हो सकती है।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी।
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



