भारतीय खिलाड़ी केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, खेले सिर्फ सात मैच; कोहली-रोहित का किया जिक्र

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वह भारत के लिए सिर्फ टेस्ट मैच खेले और उन्होंने फरवरी 2024 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

भारतीय खिलाड़ी केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, खेले सिर्फ सात मैच; कोहली-रोहित का किया जिक्र

विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने इस सफर में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भरत ने शुरुआती मैचों में एक भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। लेकिन वह टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच फरवरी 2024 में खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेला और उसके बाद वह टीम में जगह नहीं बना सके।

केएस भरत की विकेटकीपिंग की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठे। उन्होंने सात टेस्ट में भारत के लिए 20.09 के औसत से 221 रन बनाए। उनके नाम शतक या अर्धशतक नहीं है। विकेट के पीछे उन्होंने 18 कैच लपके।

केएस भरत ने लिखा, ''गर्व और आभार के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मेरी इस यात्रा में बहुत अधिक लचीलेपन (धैर्य) और ताकत की आवश्यकता थी, लेकिन टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान हर एक पल के लिए कीमती था। मेरा पूरा परिवार दो दशकों से मेरा सपना देख रहा था। मेरी बहन, मां और पिताजी को दिल से धन्यवाद। मैं उनके प्यार, अनुशासन और मेहनत का नतीजा हूं।

कोहली-रोहित का धन्यवाद किया

उन्होंने इंस्टाग्राम पर आगे लिखा, ''मेरे आईपीएल डेब्यू कप्तान विराट कोहली को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपनी स्किल दिखाने का मौका दिया और पहचान दिलाई। मेरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनकी कप्तानी में मैंने अपना टेस्ट डेब्यू किया, जो कि अनमोल और शब्दों से परे है। मेरे भारतीय कोच राहुल द्रविड़ सर को धन्यवाद, जिनका मार्गदर्शन इंडिया ए से भारतीय टीम तक अविस्मरणीय रहा। आप सभी के सपोर्ट से ही मैं एक भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बन सका।''

उन्होंने लिखा, ''बीसीसीआई और उन सभी कोच और मैनेजर का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनसे मेरे करियर में मुलाकात हुई और जिन्होंने बिना शर्त सपोर्ट किया। आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन और सभी पदाधिकारियों को मेरे बचपन से ही उनके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं उन सभी ग्राउंड्समैन का बेहद आभारी हूं और उनका सम्मान करता हूं, जिन्होंने हर समय मुझे बेहतरीन पिचें और मैदान की अच्छी स्थितियां प्रदान करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की। अपने सभी टीममेट्स को भी दिल से धन्यवाद, उन सभी पलों और उपलब्धियों के लिए जिन्होंने मेरे करियर में मदद की।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।