विराट कोहली को अपना भविष्य तय करने का पूरा हक, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर पूर्व सिलेक्टर का बयान

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सचिन तेंदुलकर की तरह विराट कोहली को अपना भविष्य तय करने का पूरा हक है। वर्ल्ड कप 2027 को लेकर चर्चाओं के बीच पूर्व सिलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने ये बयान दिया है। 

विराट कोहली को अपना भविष्य तय करने का पूरा हक, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर पूर्व सिलेक्टर का बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के चीफ सिलेक्टर रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने विराट कोहली को लेकर बात की है। सिर्फ एक फॉर्मेट में खेल रहे विराट कोहली को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें शायद वनडे विश्व कप 2027 की टीम में नहीं चुना जाएगा, लेकिन रन मशीन को लेकर पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत का मानना है कि उन्हें अपना भविष्य खुद तय करना चाहिए। जिस तरह सचिन तेंदुलकर ने किया था, क्योंकि वे भी महान खिलाड़ी हैं। श्रीकांत का तो यहां तक दावा है कि वह कप्तान भी दमदार थे, लेकिन उनके पास सिर्फ आईसीसी ट्रॉफी नहीं थी।

क्रिस श्रीकांत ने विराट कोहली को लेकर पीटीआई से बात करते हुए कहा है, "विराट कोहली जैसे खिलाड़ी के साथ, मेरा मानना ​​है कि आपको उन्हें अपना भविष्य खुद तय करने देना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे सचिन तेंदुलकर ने किया था। विराट इतने महान खिलाड़ी हैं। उन्हें पता है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। वह बहुत संतुलित इंसान हैं। मुझे उनके बारे में जो बात सबसे ज़्यादा पसंद है, वह है खेल के प्रति उनका कमिटमेंट और यह बात कि वह एक बड़े टीम मैन हैं। वह भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी के रिकॉर्ड में बस एक ICC ट्रॉफी की कमी है। वरना, मेरी राय में, विराट कोहली भारत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं।"

चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हैं विराट कोहली

विराट कोहली इस वक्त क्रिकेट से दूर हैं, क्योंकि चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ जारी 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए थे। आईपीएल 2026 में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए खेले थे और टीम को खिताब भी दिलाया था। विराट को अब हम इंग्लैंड में जुलाई में खेलते हुए देख सकते हैं। भारत की टीम इंग्लैंड में 3 मैचों का वनडे सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए अभी टीम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि उस टीम का वे हिस्सा होंगे, क्योंकि तब तक हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर चुके होंगे।

रोहित और विराट ले चुके हैं संन्यास

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली पिछले काफी समय से दमदार फॉर्म में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जबकि 2025 के आईपीएल के बीच और इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वे और रोहित शर्मा एक्टिव हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।