IND vs SL टेस्ट सीरीज को लेकर श्रीकांत की तीन भविष्यवाणी, बताया कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India Vs Sri Lanka 2026 Tests: कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताएं हैं, जो भारत बनाम श्रीलंका सीरीज में छाए रहेंगे। भारत 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है।

Shubman Gill and Krishnamachari Srikkanth
शुभमन गिल और कृष्णमाचारी श्रीकांत

भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मैच गॉल जबकि दूसरे कोलंबो के मैदान पर होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की निगाहे श्रीलंका को रौंदकर डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर होगी। भारत फिलहाल तालिका में पांचवें जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आगामी सीरीज को लेकर तीन भविष्यवाणियां की।

सीरीज में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

श्रीकांत ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में श्रीकांत ने कहा कि सीरीज में टॉप रन स्कोरर निश्चित रूप से शुभमन गिल होंगे। केएल राहुल भी टीम में हैं लेकिन गिल सबसे आगे रहेंगे। गिल बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान पहली बार श्रीलंका दौरे पर टेस्ट खेलने आए हैं। भारत ने श्रीलंका की धरती पर पिछली टेस्ट सीरीज 2017 में खेली थी। गिल ने दिसंबर 2020 में टेस्ट डेब्यू किया। वह अब तक 41 टेस्ट में 2969 रन बना चुके हैं, जिसमें 44.31 का औसत रहा। उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में 11 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं।

सीरीज में कौन चटकाएगा सबसे ज्यादा विकेट?

वहीं, श्रीकांत से जब सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में हैं। हालांकि, मैं तेज गेंदबाज सिराज के साथ जाऊंगा।'' श्रीकांत ने सीरीज रिजल्ट की भी भविष्यवाणी भी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 1-0 से सीरीज जीतेगी। भारत ने श्रीलंका से पिछले चार टेस्ट सीरीज जीती हैं। श्रीलंका ने भारत के विरुद्ध आखिरी बार साल 2008 में टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था। श्रीलंका ने तब घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

तीन स्पिनर उतार सकती है भारतीय टीम

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिया कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतार सकता है क्योंकि कुलदीप यादव, मानव सुथार और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी में अलग-अलग तरह की विविधता और विकेट लेने की क्षमता है। कुलदीप अपनी बाएं हाथ की कलाई की स्पिन से बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं, जडेजा की सटीक गेंदबाजी बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान कर सकती है जबकि सुथार पारंपरिक शैली की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी की याद दिलाते हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SL सीरीज को लेकर श्रीकांत की 3 भविष्यवाणी, कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?