
भारत के पूर्व दिग्गज ने पाकिस्तान को बताया 'खाली बर्तन', कहा- Ind vs Pak मैच वैसे भी…
कृष्णामाचारी श्रीकांत ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 विश्व कप मैच से बायकॉट किया है। पाकिस्तान सरकार ने रविवार एक फरवरी को अपनी टीम को हरी झंडी दी थी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 विश्व कप मैच से बायकॉट किया है। पाकिस्तान सरकार ने रविवार एक फरवरी को अपनी टीम को हरी झंडी दी थी कि वे टी20 विश्व कप में खेल सकते हैं, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। इसके पीछे का कोई कारण पाकिस्तान की ओर से नहीं दिया गया है। इस पर अब पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत का बयान आया है और उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अब खाली बर्तन की तरह है, जो ज्यादा शोर कर रहा है।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए क्रिस श्रीकांत ने दावा किया कि अगर पाकिस्तान खेलने का फैसला भी करता है, तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। 1983 वर्ल्ड कप विनर ने कहा, "खाली बर्तन ज्यादा शोर करते हैं। पाकिस्तान डरा हुआ है। अब U19 वर्ल्ड कप में भी वे हार गए। इसलिए वे वॉकओवर देने की सोच रहे हैं। वे खेलें या नहीं, यह गेम वैसे भी भारत के लिए वॉकओवर है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे आते हैं या नहीं। एशिया कप में, उन्होंने भारत के खिलाफ सभी गेम खेले और हारे भी।" भारत ने दुबई में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान को फाइनल समेत 3 बार हराया था।
भारत और पाकिस्तान के साथ नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) को आईसीसी ने ग्रुप ए में रखा था। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट का को-होस्ट है, लेकिन सलमान अली आगा की लीडरशिप वाली टीम भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी। हालांकि, पाकिस्तान इससे पलट भी सकता है, क्योंकि आईसीसी ने चेतावनी दे दी है कि इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं। पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध आईसीसी लगा सकती है। हो सकता है कि पाकिस्तान बांग्लादेश के चुनावों के बाद अपने फैसले को बदल दे, क्योंकि पाकिस्तान बांग्लादेश की जिस सरकार का समर्थन कर रहा है, वह जा भी सकती है। पाकिस्तान पर ब्रॉडकास्टर भी दबाव बना रहे हैं, ताकि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





