टीम इंडिया में इस खिलाड़ी के डेब्यू पर भड़के क्रिस श्रीकांत, कहा- हर किसी को कैप नहीं थमा सकते

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India Vs West Indies: कृष्णमाचारी श्रीकांत ने नमन धीर के इंटरनेशनल डेब्यू पर तीखी बात कही है। नमन ने अपने पहले मैच में गेंदबाजी की लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। वह ऑलराउंडर हैं।

Naman Dhir And Shubman Gill
नमन धीर को इंडिया कैप देते कप्तान शुभमन गिल

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है। भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर पहले वनडे में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने 296 रनों का लक्ष्य गिल (108 गेंदों में 110) और विराट कोहली (88 गेंदों में नाबाद 139) के शतक की बदौलत आसानी से 41.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में भारत की ओर से ऑलराउंडर नमन धीर ने डेब्यू किया। यह उनका पहला इंटरनेशनल मैच था। 26 वर्षीय नमन को बैटिंग का नहीं मिला लेकिन उन्होंने पांच ओवर गेंदबाजी की और 33 रन खर्च किए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। नमन को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलने पर कृष्णमाचारी श्रीकांत भड़क उठे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व चीफ सिलेक्टर श्रीकांत ने कहा कि इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है।

'हर किसी को इंडिया कैप नहीं थमा सकते'

क्रिस श्रीकांत ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल 'चीकी चीका' पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''आप नमन धीर जैसे खिलाड़ियों को नहीं खिला सकते। नमन धीर ने घरेलू क्रिकेट में कोई बेहद शानदार प्रदर्शन नहीं किया है कि उन्हें अभी मौका दिया जाए। आप हर किसी को इंडिया कैप नहीं थमा सकते। अगर वह बैटिंग भी करते तो नंबर-7 पर उतरते। उन्हें नंबर-7 पर भेजने का क्या फायदा? वह एक बेहतरीन प्लेयर हैं और दो से तीन ओवर बॉलिंग कर सकते हैं। लेकिन आप उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर नहीं खिला सकते। वैसे भी मजबूत भारतीय बैटिंग लाइनअप के साथ आपको नंबर-8 पर किसी बल्लेबाज की जरूरत नहीं है। नंबर 8 को तो खेलने का मौका भी नहीं मिलेगा।''

क्रिस श्रीकांत ने इन दो प्लेयर की तारीफ की

वहीं, श्रीकांत ने 'शतकवीर' गिल की बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''ऐसा लगता है कि जब वह बैटिंग कर रहे होते हैं तो कभी आउट नहीं होंगे। गिल ने वनडे क्रिकेट में महारत हासिल कर ली है। उसकी कंसिस्टेंसी कमाल की रही है। वह जिस आसानी से बैटिंग करते है, वह शानदार है।'' गिल ने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। यह उनका वनडे क्रिकेट में 10वां शतक था। श्रीकांत ने स्पिनर कुलदीप यादव की भी सराहना की, जो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कुलदीप ने 10 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए। श्रीकांत ने कहा, ''हवा में उनका लूप और स्पीड शानदार थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड देना एक अच्छा फैसला था। यह भी अच्छा है कि उन्हें खिलाया जा रहा रहा है। रिस्ट स्पिनर्स जितना ज्यादा खेलेंगे, उनके लिए उतना ही अच्छा होगा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़‘हर किसी को कैप नहीं दे सकते’, इस खिलाड़ी के डेब्यू पर भड़के क्रिस श्रीकांत