Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Kranti Gaud dismissed Alyssa Healy fourth time in 5 innings icc womens world cup ind w vs aus w semi final
एलिसा हीली पर फिर भारी पड़ीं क्रांति गौड़, 5 पारियों में चौथी बार किया आउट

एलिसा हीली पर फिर भारी पड़ीं क्रांति गौड़, 5 पारियों में चौथी बार किया आउट

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली के खिलाफ भारत की स्टार गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपना दबदबा कायम रखा है। गुरुवार को महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ी 5वीं बार वनडे में आमने-सामने थीं और गौड़ एक बार फिर भारी पड़ीं। उन्होंने पिछली 5 पारियों में चौथी बार एलिसा हीली का विकेट चटकाया।

Oct 30, 2025 04:51 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली के खिलाफ भारत की स्टार गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपना दबदबा कायम रखा है। गुरुवार को महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ी 5वीं बार वनडे में आमने-सामने थीं और गौड़ एक बार फिर भारी पड़ीं। उन्होंने पिछली 5 पारियों में चौथी बार एलिसा हीली का विकेट चटकाया। सेमीफाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को बोल्ड करके बड़ा झटका दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एलिसा हीली जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। इस विश्व कप में अब तक उन्होंने 5 मैच की 5 पारियों में 299 रन बना चुकी हैं। वह इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं।

इससे पहले भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 3 बदलाव किए। चोटिल प्रतीका रावल की जगह शेफाली वर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। हरलीन देओल को ड्रॉप कर उनकी जगह क्रांति गौड़ को और विकेटकीपर उमा छेत्री की जगह पर रिचा घोष को मौका मिला।

ये भी पढ़ें:LIVE: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 140 के पार, शतक के करीब पहुंची लिचफील्ड

आस्ट्रेलियाई टीम में कप्तान हीली और सोफी मोलिनू की वापसी हुई है जो जॉर्जिया वेयरहैम और जॉर्जिया वोल की जगह लेंगी। इस मैच के विजेता का सामना रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के ग्राउंड में क्रांति गौड़ ने पारी के छठे ओवर की पहली ही गेंद पर एलिसा हीली को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 रन था। हीली ने 15 गेंदों का सामना किया। उनके आउट होने के बाद फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी ने दूसरे विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की। लिचफील्ड ने शानदार शतक लगाया। वह 119 रन बनाकर अमनजोत कौर की गेंद पर बोल्ड हुईं।

ये भी पढ़ें:भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? बड़ी वजह आई सामने

भारत और ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रही हैं। ऐसा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि के रूप में किया गया है। ऑस्टिन को मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन में गर्दन और सिर के आसपास के हिस्से में गेंद लग गई थी। उसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वे बचाए नहीं जा सके। 11 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल खिलाड़ी फिल ह्यूज की भी बल्लेबाजी के दौरान इसी तरह गेंद लगने से मौत हुई थी।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |