क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर; बोलीं- हर किसी का सपना…

लंदन, भाषा
Follow us on Google News
share

भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में पंजा खोलकर इतिहास रचा है। वह यहां पांच विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

Kranti Gaud Lords Test five wicket haul

भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने के बाद 'लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड' (सम्मान पट्टिका) पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनना उनके और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व की बात है। क्रांति ने 37 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे भारत ने इंग्लैंड को 170 रन पर आउट कर दिया और इस तरह से पहली पारी में 115 रन की बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 154 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 269 रन की हो गई है। महिला टेस्ट मैच 'क्रिकेट का घर' कहे जाने वाले लाडर्स पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद हो रहा है।

'हर गेंदबाज का सपना होता है कि...'

क्रांति ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ''यह मेरे लिए पूरी तरह से अलग अहसास है। लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनने पर मुझे बहुत गर्व है। यह मेरे परिवार के लिए भी गर्व की बात है।'' इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में 52 रन देकर छह विकेट लिए थे। उन्होंने कहा, ''हर गेंदबाज का सपना होता है कि वह पांच विकेट हासिल करे। हम पहली बार लॉर्ड्स में खेल रहे हैं, इसलिए मैं सोच रही थी कि अगर मैं अगर मैं पांच विकेट लेने में सफल रही तो सम्मान पट्टिका पर अपना नाम दर्ज करा सकती हूं और इससे टीम की जीत में भी मदद कर सकती हूं।''

'जश्न मनाने वाली थी लेकिन साथियों ने...'

क्रांति ने लॉरेन बेल को आउट ने करके अपना पांचवा विकेट लिया जिनका शेफाली वर्मा ने शानदार कैच लिया था। क्रांति ने कहा, ''जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। आज मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं पांच विकेट ले लूंगी। स्नेह राणा (पहली स्लिप पर) ने कैच लेने के लिए वास्तव में अच्छा प्रयास किया था। जब वह उसे नहीं पकड़ पाई तो शेफाली ने उसे लपक लिया। मैं अपने पांच विकेट पूरे होने का जश्न मनाने वाली थी, लेकिन मेरे साथियों ने मुझे रिप्ले और फैसले का इंतजार करने को कहा।'' उन्होंने कहा, ''यह अहसास बेहद खास है। मैंने इससे पहले भी (वनडे में) पांच विकेट लिए हैं, लेकिन टेस्ट मैच में मैंने पहली बार ऐसा किया। मुझे लगता है कि मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हूं। इंग्लैंड की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल हैं और इससे मदद मिली।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर