Kolkata Pitch Report: रनों की बारिश या गेंदबाजों का कहर? जानें SA vs NZ सेमीफाइनल की पिच का मिजाज?
Kolkata Pitch Report: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। इस मैच में पिच रिपोर्ट क्या है? कितने रन बन सकते हैं और किसे फायदा होगा? ये जान लीजिए।

Kolkata Pitch Report: साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच आज यानी 4 मार्च को खेला जाना है। कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में ये सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जो कि ब्लॉकबस्टर रहने की उम्मीद है। एक तरफ वह टीम है, जो एक भी मैच नहीं हारी है, जबकि एक तरफ ऐसी टीम है, जो ग्रुप फेज में भी एक मैच हारी थी और सुपर 8 में भी एक मैच हारी है। साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में पिच रिपोर्ट कैसी होगी?
कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 9 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों ने जीते हैं और इतने ही मैचों में रन चेज में जीत मिली है। ऐसे में रन चेज का कोई अतिरिक्त फायदा मिलने की संभावना कम है।
हालांकि, टॉस जीतने वाली टीमों ने 11 मैच जीते हैं और हारने वाली टीमें 7 मैच जीत पाई हैं। टॉस जीतने में थोड़ा सा फायदा जरूर है। अभी तक यहां कोई भी बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं जड़ पाया है। 97 रनों की संजू सैमसन की पारी ही सबसे बड़ी पारी इस मैदान पर है।
स्कॉटलैंड की टीम ने यहां 207 रन 4 विकेट खोकर बनाए हैं, जो इटली के खिलाफ इसी टी20 विश्व कप के पहले मैच में बनाए थे। हालांकि, सबसे कम स्कोर यहां 70 है, ज बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में बनाया था। हाईएस्ट रन चेज भारत ने इस मैदान पर की है, जो कि पिछला ही मुकाबला था।
पहली पारी का औसत स्कोर कोलकाता के ईडन गार्डेंस में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 155 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 200 के आसपास का स्कोर यहां मैच विनिंग हो सकता है, लेकिन ओस के कारण रन चेज में आसानी भी होती है। 23 के करीब का औसत यहां विकेट लेने में है, जबकि 8 से ज्यादा के रन रेट से गेंदबाज रन लुटाते हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




