बिहार सरकार में DSP बनाए जाने वाले क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार का करियर कैसा है? सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहे?
क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने डीएसपी पद के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत अनुशंसित किया है। इस बात की जानकारी खुद आकाशदीप ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और खेलमंत्री का आभार जताया है।

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके क्रिकेटर आकाशदीप और कुछ मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा रहे मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत पुलिस उपाधीक्षक यानी डिप्टी सुपरइंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद के लिए अनुशंसित किया गया है। इसकी जानकारी क्रिकेटर आकाशदीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करके दी है।
इंस्टाग्राम पर आकाश दीप ने खुद दी डीएसपी बनने की जानकारी
आकाश दीप ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए स्वयं के और अपने साथी क्रिकेटर मुकेश कुमार के डीएसपी बनाए जाने की जानकारी देते हुए लिखा- "अभिभूत हूं, विभोर हूं। बिहार सरकार द्वारा आज मुझे और मेरे साथी क्रिकेटर मुकेश को पुलिस उपाधीक्षक पद हेतु अनुशंसित किए जाने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री अग्रज श्री सम्राट चौधरी एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी को कोटिशः धन्यवाद।" उन्होंने प्रशंसात्मक लहजे में आगे लिखा “आपकी खेल को प्रोत्साहन और खिलाड़ियों को सम्मान देने की नीति युओं को खेल में चमकने को प्रेरित करेंगी। जय भारत, जय बिहार।” इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के नीचे की प्रतिक्रियाएं दिलचस्प हैं। भले ही आकाश दीप और मुकेश कुमार को स्पोर्ट्स कोटा के तहत पद दिया गया हो, लेकिन नीचे यूजर्स लिख रहे हैं कि सब पोस्ट आप ही लोग ले लीजिएगा तो बेरोजगार लोग क्या करेंगे। और भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और ट्रोलिंग देखने को मिल रही है।
फिलहाल, भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं दोनों क्रिकेटर, देखिए करियर
बता दें कि मुकेश कुमार और आकाश दीप दोनों ही फिलहाल, भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल टेस्ट सीरीज खेली थी। आईपीएल में ये दोनों खिलाडी एक्टिव नजर आते हैं। मुकेश कुमार दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। आकाश दीप से हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री मिले थे और उनकी शादी की शुभकामनाएं भी दी थीं। आकाश दीप के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 35.79 की औसत के साथ कुल 28 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 14 आईपीएल मैचों की 14 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 11.89 की इकोनॉमी के साथ कुल 10 विकेट हासिल किए हैं। मुकेश कुमार ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में शिकरत की है। उन्होंने वनडे में 6 मैचों में 5 विकेट हासिल किए हैं, वहीं टेस्ट में 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। टी-20 में 17 पारियों में 20 विकेट लिए हैं, जबकि आईपीएल की 42 पारियों में 42 विकेट लिए हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



