टेस्ट सीरीज में कौन सा भारतीय बल्लेबाज कर सकता है न्यूजीलैंड को तंग? ट्रेंट बोल्ट ने बताया नाम

Bhasha, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में केएल राहुल भारत के प्रमुख बल्लेबाज साबित होंगे।

Trent Boult
trent boult

टीम इंडिया को अक्टूबर से दिसंबर की शुरुआत तक न्यूजीलैंड में तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र वनडे और खासकर टेस्ट सीरीज रहेगी। वनडे सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वजह से, जबकि टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस के चलते मजेदार होगी। इस सीरीज में भारतीय टीम का कौन सा ऐसा खिलाड़ी है, जो न्यूजीलैंड की नाक में दम कर सकता है? इसके बारे में न्यूजीलैंड की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बताया है। इसी सीरीज पर भारतीय टीम के डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी हद तक टिकी हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ओपनर केएल राहुल भारत के प्रमुख बल्लेबाज साबित होंगे। राहुल की बल्लेबाजी के कायल बोल्ट का मानना है कि वह सीरीज के प्रमुख खिलाड़ियों में होंगे। केएल राहुल के अलावा बोल्ट ने उनके साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल का भी जिक्र किया, जो शानदार क्रिकेट खेलने के लिए फेमस हैं और बड़ी पारी खेलना उन्हें पसंद है।

केएल राहुल की बैटिंग का फैन हूं- बोल्ट

टेस्ट क्रिकेट में 317 विकेट ले चुके 37 वर्ष के बोल्ट ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग द्वारा कराये गए बोल्ट के इंटरव्यू में कहा, ''मैं केएल राहुल की बल्लेबाजी का बड़ा प्रशंसक हूं। वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में शीर्षक्रम का प्रमुख खिलाड़ी हैं। जायसवाल भी टीम में है। दो शानदार बल्लेबाजों को खेलते देखना रोचक होगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''भारतीय टीम जब भी न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने आती है तो देखने में मजा आता है।'' यह दौरा फरवरी मार्च की बजाय अक्टूबर नवंबर में हो रहा है, जब मौसम काफी ठंडा होगा और बल्लेबाजों को दिक्कत आ सकती है। बोल्ट ने कहा, ''अक्टूबर के अंत में यह दौरा होगा लिहाजा मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। उम्मीद है कि विकेटों पर घास रहेगी जिससे हमारे गेंदबाजों को मदद मिलेगी।''

न्यूजीलैंड के लिए कई साल तक बोल्ट और टिम साउदी नई गेंद संभालते रहे हैं, लेकिन बोल्ट का मानना है कि मौजूदा गेंदबाजों के पास भी इतनी विविधता और काबिलियत है कि वे अपनी खुद की पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी काफी संतुलित है। हमारे पास विल ओ राउरकी के रूप में उम्दा तेज गेंदबाज है, जबकि काइल जैमीसन के पास स्विंग है और मैट हेनरी सटीक गेंदबाजी करते हैं।''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कौन सा भारतीय बल्लेबाज कर सकता है न्यूजीलैंड को तंग? ट्रेंट बोल्ट ने बताया नाम