केएल राहुल ने गुवाहाटी वनडे में लगाया 'स्पेशल शतक', 10 साल बाद नसीब हुआ खास मुकाम
KL Rahul 100th ODI: अनुभवी क्रिकेटर केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। वह अपने वनडे करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को दूसरे वनडे गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने 'स्पेशल शतक' लगाया है। यह उनका 100वां वनडे मैच है। वह 10 साल बाद इस खास मुकाम तक पहुंचे हैं। राहुल ने जून 2016 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर का पहला वनडे मैच हरारे में जिम्बाब्वे के विरुद्ध खेला था। 34 वर्षीय राहुल अब तक 50 ओवर फॉर्मेट में 49.44 के औसत से 3412 रन बना चुके हैं, जिसमें आठ शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 112 है।
100वें वनडे में ऐसा कर सकते हैं केएल राहुल
केएल राहुल अपने 100वें वनडे में एक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन कंप्लीट करने से महज 35 रन दूरे हैं। उनके खाते में फिलहाल 241 इंटरनेशनल मैचों में 9965 रन हैं, जिसमें 40.50 का औसत रहा। राहुल ने दिसंबर 2014 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह 70 टेस्ट में 4288 रन बटोर चुके हैं। राहुल सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत के नियमित उपकप्तान हैं। उन्हें श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में वेस्टइंडीज सीरीज में भी भारतीय वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया। राहुल ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 2265 रन जुटाए। वह नवंबर 2022 से भारत के टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं।
गुवाहाटी वनडे में इस प्लेयर को डेब्यू का मौका
भारत ने गुवाहाटी वनडे के विए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को शामिल किया गया है। यह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब का पहला इंटरनेशनल मैच है। वह टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले उमरान मलिक और परवेज रसूज भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेले। दूसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ''हम पहले बॉलिंग करेंगे। तिरुवनंतपुरम की जगह यहां घास थोड़ी ज्यादा है, मुझे लगता है कि शुरू में तेज गेंदबाजो के थोड़ी मदद मिलेगी। हमने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। नीतीश की जगह आकिब नबी आए हैं। यह उनका डेब्यू मैच है।''
गुवाहाटी वनडे के लिए भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।



