केएल राहुल की टॉप-5 में एंट्री, सचिन के साथ कोहली-रोहित भी मौजूद; भारत की हार में सबसे ज्यादा ODI शतक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs WI वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में केएल राहुल ने शतक जड़ा। हालांकि टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। यह राहुल के वनडे करियर में चौथी बार है जब उनके शतक जड़ने पर टीम हारी हो।

KL Rahul
केएल राहुल

केएल राहुल के शतक के बावजूद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। कप्तान शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली तो खाता भी नहीं खोल पाए। रोहित शर्मा ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की। हालांकि 160 के स्कोर तक यह दोनों बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में केएल राहुल ने नंबर-5 पर आकर 87 गेंदों पर 10 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 129 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया 351 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि वेस्टइंडीज ने शे होप के नाबाद शतक के दम पर 48.2 ओवर में इस इस स्कोर को चेज कर डाला।

केएल राहुल के वनडे करियर का यह 9वां शतक था, मगर दुखद बात यह है कि इनमें से 4 शतक टीम इंडिया की हार में आए। राहुल भारत की हार में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी यहां मौजूद हैं।

ODI में भारत की हार में सबसे ज्यादा शतक

वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत की हार में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने वनडे करियर में कुल 49 सेंचुरी लगाईं, जिसमें से 14 टीम की हार में आई। इसका मतलब है कि लगभग सचिन तेंदुलकर के 29 प्रतिशत शतक टीम की हार में आए। जबकि विराट कोहली, जिनके नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 55 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, वह लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। किंग कोहली के बल्ले से 9 शतक टीम की हार में निकले। जबकि रोहित शर्मा भारत की हार में 8 शतक के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

केएल राहुल अब भारत की हार में 4 वनडे शतक के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। हैरानी की बातयह है कि राहुल के वनडे करियर के 44.44 प्रतिशत शतक टीम की हार में आए हैं। केएल राहुल के अलावा शिखर धवन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम भी भारत की हार में इतने ही शतक दर्ज हैं।

प्लेयर्सटीम की हार में वनडे शतक
सचिन तेंदुलकर14
विराट कोहली9
रोहित शर्मा8
शिखर धवन4
केएल राहुल 4

वेस्टइंडीज ने भारत पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर के सबसे बड़े टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया। इससे पहले विंडीज टीम ने कभी 350 से अधिक रन का टारगेट चेज नहीं किया था। वहीं भारत के खिलाफ यह किसी भी टीम द्वारा चेज किया गया तीसरा सबसे बड़ा टारगेट है। वेस्टइंडीज ने कारनामे को अंजाम कप्तान शे होप के शतक के दम पर ही दे पाई। होप ने 162 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वेस्टइंडीज यह सीरीज हालांकि 1-2 के अंतर से हारा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़केएल राहुल की टॉप-5 में एंट्री, सचिन नंबर-1; भारत की हार में सबसे ज्यादा ODI शतक