IND vs AFG: केएल राहुल के बाहर होने पर भड़के फैंस, उठी इंसाफ की मांग; फैंस बोले- वे लैब के चूहे की तरह…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केएल राहुल अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर किए गए हैं। शुभमन गिल और गौतम गंभीर के इस फैसले पर फैंस ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि राहुल के साथ ही सभी एक्सपेरिमेंट क्यों होते हैं।

KL Rahul and Shubman Gill

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जैसे ही प्लेइंग XI का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं। हर्ष दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह मिली है। वहीं केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाया है। फैंस केएल राहुल को टीम से बाहर किए जाने पर नाराज है। उनका कहना है कि सभी एक्सपेरिमेंट केएल राहुल के साथ ही क्यों किए जाते हैं।

एक फैन ने X पर लिखा, ‘केएल राहुल को आराम दिया गया है, जो अगली दो टी20 सीरीज नहीं खेल रहे हैं, जबकि अय्यर टीम में हैं।’

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में केएल राहुल नंबर-5 पर खेले, मगर दूसरे टी20 में ईशान किशन को नंबर-4 पर खिलाने के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया गया। अब राहुल को टीम से ही बाहर कर दिया गया है।

हालांकि गिल ने टॉस के दौरान साफ नहीं किया कि केएल राहुल को प्लेइंग XI से बाहर किया गया है या फिर आराम दिया गया है, लेकिन ये उनके साथ नाइंसाफी ही है।

वहीं एक फैन ने लिखा, ‘वे केएल राहुल के साथ लैब के चूहे जैसा बर्ताव करते हैं। किसी भी एक्सपेरिमेंट के लिए, उन्हें बिना सोचे-समझे साइडलाइन कर दिया जाता है। गलत और बेतुका।’

वहीं एक फैन ने लिखा, ‘केएल राहुल आसान बलि का बकरा। उसने टीम के लिए अपना सब कुछ दिया फिर भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।’

शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा, ‘बहुत अच्छा विकेट लग रहा है। पहले बैटिंग भी करते। पिछले मैच में काफी गर्मी थी और यहां भी कुछ अलग नहीं होने वाला है। यह उन एरिया में कंसिस्टेंट रहने के बारे में है जिन पर हम ध्यान दे रहे हैं। हम इस मैच में चेज करेंगे, और लगातार और आराम से बड़े स्कोर का चेज करना एक ऐसा एरिया है जहां हम अभी तक टिक नहीं कर पाए हैं। आज हम इसी पर ध्यान देंगे। तीन बदलाव। प्रसिद्ध, हर्ष और नीतीश रेड्डी वापस आ गए हैं।’

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान प्लेइंग XI

अफ़गानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक

इंडिया (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।