KKR vs SRH IPL 2026 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद का जीत का खाता खुला, KKR को 65 रनों से हराया

KKR vs SRH IPL 2026 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में पहली जीत दर्ज की। कोलकाता को लगातार दूसरे मैच में हार मिली है।

KKR vs SRH IPL 2026 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद का जीत का खाता खुला, KKR को 65 रनों से हराया

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

KKR Score: 161/10 (16)

SRH Score: 226/8 (20)

KKR vs SRH IPL 2026 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोला। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए, इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। हैदराबाद के लिए उनादकट ने तीन, मलिंगा और नितीश ने 2-2 विकेट लिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन ने दमदार शुरुआत दिलाई। लेकिन वह दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। फिन ने 7 गेंद में 28 रन की तूफानी पारी खेली। अजिंक्य रहाणे 10 गेंद में 8 रन ही बना सके। कैमरन ग्रीन दो रन ही बना सके। वह रन आउट हुए। रघुवंशी 29 गेंद में 52 रन बनाए। अनुकूल खाता नहीं खोल सके। रिंकू सिंह 25 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुनील नरेन 4 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप 9 गेंद में 10 रन ही बना सके। त्यागी ने 5 रन बनाए। वरुण खाता नहीं खोल सके। वैभव एक रन पर नाबाद रहे। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट ने तीन और इशान मलिंगा ने दो विकेट लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की टीम को अच्छी शुरुआत मिली। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड 21 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ईशान किशन ने 9 गेंद में 14 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। किशन-अभिषेक को ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट किया। अनिकेत वर्मा एक रन ही बना सके। नितीश रेड्डी 24 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने क्लासेन के साथ बड़ी साझेदारी की। सालिल खाता नहीं खोल सके। हेनरिक क्लासेन 35 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए।

कोलकाता-हैदराबाद के मैच में किसने जीता टॉस?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन

आज का आईपीएल मैच

आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है। ये मैच भारतीयसमयानुसार साढ़े सात बजे शुरू होगा।

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने कोलकाता को हराया

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया। हैदराबाद द्वारा मिले 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में कोलकाता की टीम सभी विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता का नौवां विकेट गिरा

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को 16वें ओवर में नौवां झटका लगा है। कार्तिक त्यादी 5 गेंद में 5 रन ही बना सके।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सुनील नरेन की पारी का हुआ अंत

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन की पारी खत्म हो गई है। वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। नरेन ने 4 गेंद में 12 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता का छठा विकेट गिरा

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 14वें ओवर में छठा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह 25 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। नितीश रेड्डी ने उन्हें आउट किया।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटी

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12वें ओवर तक 5 विकेट गंवा दिए हैं। रघुवंशी 29 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। वह रन आउट हुए।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने 9 ओवर में बनाए 100 रन

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। रिंकू 8 और रघुवंशी 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कैमरन ग्रीन हुए रन आउट

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वह दो गेंद में दो रन ही बना सके। मलिंगा के ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने बॉलर की तरफ सीधा शॉट खेला, जोकि बॉलर के पैर से लगने के बाद स्टंप के करीब रुक गई। इस बीच रघुवंशी ने रन दौड़ने के लिए कॉल किया। हालांकि कुछ ही पल में उन्हें पता चल गया कि वह रन आउट होने वाले हैं। हालांकि मलिंगा ने जब स्टंप पर गेंद को मारा उस समय दोनों खिलाड़ी क्रीज के बीच में दौड़ रहे थे और क्योंकि कैरमन ग्रीन अपने साथी बैटर रघुवंशी को क्रास नहीं कर पाए थे इस वजह से वह रन आउट हो गए।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

0KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को 5वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 10 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा पहला झटका

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज फिन एलन 7 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्ष दूबे ने आउट किया। एलन ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता की धमाकेदार शुरुआत

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने डेविड पेन के पहले ओवर में 25 रन बटोरे। एलन ने इस ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रनों का टारगेट

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 227 रनों के लक्ष्य दिया है। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: हेनरिक क्लासेन अर्धशतक बनाकर हुए आउट

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 35 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्लासेन को ब्लेसिंग ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: वैभव हैट्रिक से चूके

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा हैट्रिक से चूक गए हैं। उन्होंने 19वें ओवर में नितीश और सलील को पवेलियन भेजा। हालांकि वह हैट्रिक विकेट नहीं ले सके।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने पूरे किए 200 रन

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 18वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। नितीश 38 और क्लासेन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में बनाए 168 रन

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं। क्लासेन और रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो गई है।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को 10वें ओवर में चौथा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज अनिकेत वर्मा 4 गेंद में एक रन ही बना सके। अनुकूल रॉय ने उन्हें आउट किया।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा फिफ्टी लगाने से चूके

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक लगाने से चूक गए हैं। अभिषेक ने 21 गेंद में 48 रन बनाए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 9 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। ब्लेसिंग मुजरबानी को ये सफलता मिली।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने पूरे किए 100 रन

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 8वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने ट्रेविस हेड का विकेट गंवाया है।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: पावरप्ले में हैदराबाद ने बनाए 84 रन

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिरा

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को छठे ओवर में पहला झटका लगा। टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 21 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। त्यागी ने उन्हें आउट किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और तीन छक्के लगाए।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने पूरे किए 50 रन

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पांचवें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। हेड 36 और अभिषेक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की दमदार शुरुआत

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक और हेड ने दमदार शुरुआत दिलाई है। शुरुआती तीन ओवर में हैदराबाद ने 43 रन बनाए हैं।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद की बैटिंग शुरू

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: रहाणे ने टॉस जीतने के बाद क्या कहा

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राडइर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा हमेशा टीम में सुधार की गुंजाइश रहती है लेकीिन कई सारे पॉजिटिव भी निकलकर सामने आए हैं। हम इस पिच पर इतना घास आमतौर पर नहीं देखते हैं। बारिश भी हुई है और इसी वजह से हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता है कि यहां पर ओस पड़ेगी। कैमरन ग्रीन अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही गेंदबाजी करना शुरु कर देंगे। हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं जिसने पिछले मैच में खेला था।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग करेगी।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता-हैदराबाद हेड टू हेड में कौन आगे?

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले हैं, कोलकाता ने 20 मैचों में बाजी मारी है, जबकि हैदराबाद 10 मैच ही जीत सका है। वहीं ईडन गार्डन्स पर कोलकाता ने 11 मैचों में से 8 में हैदराबाद को हराया है।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला अच्छा नहीं रहा। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए, इसके जवाब में बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में ही 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता को पहले मुकाबले में मिली हार

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 मार्च को आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला खेला। कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया लेकिन गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन खराब रहा। और टीम इतने बड़े स्कोर को डिफेंड नहीं कर सकी। मुंबई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद टीम

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।

Share

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: : आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटKKR vs SRH IPL 2026 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद का जीत का खाता खुला, KKR को 65 रनों से हराया