KKR vs RR Highlights: कोलकाता को IPL 2026 में मिली पहली जीत, राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराया
KKR vs RR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया। कोलकाता की आईपीएल 2026 में ये पहली जीत है।
KKR vs RR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से मात दी। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए, इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार विकेट गिरने के बावजूद अंत में रिंकू सिंह और अनुकूल की दमदार साझेदारी की बदौलत दमदार जीत हासिल की।
रॉयल्स के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की टीम 14वें ओवर में 85 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन रिंकू (नाबाद 53 रन, 34 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और अनकूल रॉय (नाबाद 29, 16 गेंद, दो छक्के, एक चौका) के बीच सातवें विकेट की 37 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 19.4 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। सात मैच में पहली जीत दर्ज करने के बाद नाइट राइडर्स की टीम तीन अंक के साथ 10 टीम की तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। लगातार दूसरी हार के बाद रॉयल्स की टीम छह मैच में आठ अंक के तीसरे स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स ने ईडन गार्डन्स में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 46 जबकि यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए। नाइट राइडर्स की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने तीन-तीन, जबकि सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को शुरुआती दो ओवर में दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। कैमरन ग्रीन ने 13 गेंद में 27 रन बनाए। रघुवंशी 10 रन ही बना सके। रोवमैन पॉवेल 20 गेंद में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नाइट राइडर्स को अंतिम पांच ओवर में 59 रन की दरकार थी। रिंकू और अनुकूल रॉय ने बिश्नोई पर छक्के के साथ रन गति में इजाफा किया और 16वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
रिंकू ने अगले ओवर में आर्चर पर दो चौकों के साथ गेंद और रन के बीच के अंतर को कम किया।नाइट राइडर्स को अंतिम दो ओवर में 21 रन की जरूरत थी। अनुकूल ने आर्चर पर छक्के के साथ नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी किया जबकि रिंकू ने ब्रिजेश शर्मा पर दो चौके और एक छक्के के साथ टीम को जीत दिला दी और अर्धशतक भी पूरा किया।
सूर्यवंशी-जायसवाल ने दिलाई दमदार शुरुआत
सूर्यवंशी और जायसवाल ने पावर प्ले में 63 रन जोड़कर एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने वैभव अरोड़ा पर पारी का पहला चौका जड़ा जबकि सूर्यवंशी ने त्यागी पर दो और अरोड़ा पर तीन चौके मारे। सूर्यवंशी ने नारायण और कैमरन ग्रीन पर छक्का भी जड़ा। जायसवाल ने भी ग्रीन की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।
नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसके बाद गेंद चक्रवर्ती को थमाई और उनके पहले ही ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सूर्यवंशी गेंद को हवा में लहरा गए और रमनदीप सिंह ने अच्छा कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। चक्रवर्ती ने अपने अगले ओवर में ध्रुव जुरेल (05) को भी विकेटकीपर टिम सीफर्ट के हाथों स्टंप कराया।
जायसवाल भी नारायण की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर रहाणे को कैच दे बैठे जिससे रॉयल्स का स्कोर तीन विकेट पर 99 रन हो गया। रॉयल्स के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। कप्तान रियान पराग (12) भी चक्रवर्ती की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हुए जबकि डोनोवन फरेरा (07) ने नारायण को उनकी गेंद पर वापस कैच थमाया। रविंद्र जडेजा सिर्फ नौ रन बनाने के बाद 19वें ओवर में त्यागी का शिकार बने जबकि इसी ओवर में शिमरोन हेटमायर (15) और रवि बिश्नोई (00) भी पवेलियन लौटे।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज का आईपीएल मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है। कोलकाता ने 5 मुकाबले गंवाए हैं, जबकि राजस्थान ने चार मैच जीते हैं।
पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच, जो पारंपरिक रूप से धीमी मानी जाती रही है, हाल के सालों में बैटिंग के लिए ज्यादा मददगार बन गई है। यह तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस देती है और स्पिनरों को भी कुछ मदद मिलती है। इसके साथ ही तेज आउटफील्ड होने की वजह से एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए सर्वाधिक 53 रन बनाए।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता को आखिरी ओवर में चाहिए 9 रन
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए। कोलकाता ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। रिंकू 30 गेंद में 39 और अनुकूल 16 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RR LIVE Score: रिंकू-अनुकूल के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी
KKR vs RR LIVE Score: रिंकू सिंह और अनुकूल के बीच सातवें विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। रिंकू 39 और अनुकूल ने 27 रन बना लिए हैं।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता को जीत के लिए 12 गेंद में चाहिए 21 रन
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए। रिंकू सिंह 28 गेंद में 37 और अनुकूल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RR LIVE Score: आर्चर के ओवर में बने 12 रन
KKR vs RR LIVE Score: जोफ्रा आर्चर के ओवर में रिंकू सिंह ने दो चौके लगाए। इस ओवर में 12 रन बने। कोलकाता ने 17 ओवर में 128 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अब 18 गेंद में 28 रन चाहिए।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता को जीत के लिए चाहिए 40 रन
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 24 गेंद में 40 रन चाहिए। टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता ने पूरे किए 100 रन
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने 6 विकेट गंवा दिए हैं और अब रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद है।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता ने गंवाए 6 विकेट
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। रिंकू 17 गेंद में 19 और अनुकूल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटी
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को 11वें ओवर में 5वां छटका लगा है। टीम के बल्लेबाज पॉवेल 20 गेंद में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जडेजा को दूसरी सफलता मिली।
KKR vs RR LIVE Score:कोलकाता का चौथा विकेट गिरा
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सातवें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया। टीम के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
KKR vs RR LIVE Score: ध्रुव जुरेल ने स्टंप के पीछे किया कमाल
KKR vs RR LIVE Score: कैमरन ग्रीन स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। रवि बिश्नोई के ओवर में ग्रीन आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हुए। ध्रुव जुरेल ने डाइव लगाते हुए थ्रो करके ग्रीन को आउट किया। ग्रीन ने 13 गेंद में 27 रन बनाए।
KKR vs RR LIVE Score: कप्तान अजिंक्य रहाणे भी हुए आउट
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे खाता नहीं खोल सके। कोलकाता ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। बर्गर को ये सफलता मिली।
KKR vs RR LIVE Score: जोफ्रा आर्चर ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने ओवर की पहली ही गेंद पर टिम साइफर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया है। साइफर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान ने कोलकाता को दिया 156 रनों का लक्ष्य
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। वैभव ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। कोलकाता के लिए वरुण और कार्तिक ने 3-3 विकेट लिए।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान की पारी लड़खड़ाई
KKR vs RR LIVE Score: कार्तिक त्यागी ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए हैं। उन्होंने शिमरन हेटमायर और रवि बिश्नोई को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
KKR vs RR LIVE Score: रविंद्र जडेजा लौटे पवेलियन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान को 19वें ओवर में छठा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान ने 18 ओवर में बनाए 144 रन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं। जडेजा 9 और हेटमायर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौटी
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। फरेरा सात गेंद में 7 रन ही बना सके। सुनील नरेन ने 4 ओवर में दो विकेट लेकर 26 रन दिए।
KKR vs RR LIVE Score: कप्तान रियान पराग का नहीं चला बल्ला
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। पराग ने 14 गेंद में 12 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान ने 14 ओवर में बनाए 113 रन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 113 रन बनाए हैं। हेटमायर सात और रियान आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RR LIVE Score: यशस्वी जायसवाल हुए आउट
KKR vs RR LIVE Score: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसावल 29 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। सुनील नरेन ने उन्हें आउट किया। जायसवाल ने अपनी पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को 11वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 7 गेंद में 5 रन ही बना सके।
KKR vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को नौवें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 28 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता को विकेट की तलाश
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले विकेट की तलाश है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच 79 रन की साझेदारी हो गई है।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 63 रन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 63 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल दमदार पारी खेल रहे हैं। यशस्वी 21 और वैभव 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पूरे किए 50 रन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। जायसवाल 17 और वैभव 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग शुरू
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। पहले ओवर में राजस्थान ने 6 रन बनाए हैं।
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान ने किए दो बदलाव
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए लुहान ड्रे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह शिमरोन हेटमायर और ब्रिजेश शर्मा को एकादश में शामिल किया है। नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
KKR vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
KKR vs RR LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होने वाला है।
KKR vs RR LIVE Score: ईडन गार्डंस पर एक महीने नहीं होंगे मैच
KKR vs RR LIVE Score: आगामी विधानसभा चुनाव के कारण अब यहां करीब एक महीने तक मैच नहीं होगा जिससे केकेआर घरेलू प्रशंसकों के सामने पहली जीत के लिये बेताब होगी । अब ईडन गार्डंस पर अगला मैच 16 मई को होगा । अब ईडन गार्डंस पर अगला मैच 16 मई को होगा
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम जारी सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है, जबकि राजस्थान की टीम खिताब की प्रबल दावेदार है।