Hindi News क्रिकेट KKR VS LSG live score 2022: लखनऊ ने कोलकाता को रोमांचक मैच में 2 रन से हराया

KKR VS LSG live score 2022: लखनऊ ने कोलकाता को रोमांचक मैच में 2 रन से हराया

KKR VS LSG live score 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद तक खिंचे सांसों को रोक देने वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात्र दो रन से हराकर आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बना ली।

KKR VS LSG live score 2022: लखनऊ ने कोलकाता को रोमांचक मैच में 2 रन से हराया
Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Himanshu Singh
Wed, 18 May 2022 11:41 PM

KKR vs LSG live score ipl 2022- लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में बिना विकेट खोए 210 रन बनाए है। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। टीम को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा है।  लखनऊ की 14 मैचों में यह नौंवीं जीत रही और वह 18 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि कोलकाता को 14 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 12 अंकों पर ही रह गया। कोलकाता की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। राणा 42, बिलिंग्स 36, नरेन 21 और रिंकू सिंह ने 40 रन की दमदार पारी खेली। 

इससे पहले डिकॉक ने आईपीएल में अपना शानदार दूसरा शतक लगाया। डिकॉक इस मैच में 70 गेंदों में 140 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों में 61 रन बनाए। डिकॉक ने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए, जबकि कप्तान केएल राहुल 4 छक्के और तीन छक्के लगाए हैं। 

 

Wed, 18 May 2022 11:27 PM

KKR vs LSG live score 2022: लखनऊ ने कोलकाता को 2 रन से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दो रन से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 210 रन बनाये। केकेआर ने इसके जवाब में आठ विकेट पर 208 रन ही बना सका।

Wed, 18 May 2022 11:21 PM

KKR vs LSG live score 2022: आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 21 रन की दरकरार थी। मार्कस स्टायनिश आखिरी ओवर डालने के लिए आए। पहली गेंद पर उन्होंने चौका मारा। दूसरी गेंद और तीसरी गेंद पर रिंकू ने लगातार छक्के जड़कर कोलकाता को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। चौथी गेंद पर दो रन मिले।  पांचवीं गेंद पर एविन लुईस ने रिंकू सिंह का एक शानदार कैच पकड़ा। आखिरी गेंद पर उमेश यादव बोल्ड आउट हुए। लखनऊ ने ये मैच 2 रन से जीता। 

Wed, 18 May 2022 11:17 PM

KKR vs LSG live score 2022: रिंकू सिंह आउट

रिंकू सिंह आखिरी ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। वह 15 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।

Wed, 18 May 2022 11:08 PM

KKR vs LSG live score 2022: सुनील नरेन और रिंकू के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स जीत के काफी करीब पहुंचने के बाद एक बार फिर मैच उनके हाथ से निकल रहा है। सुनील नरेन ने आवेश खान के ओवर में दो छक्के लगाकर मैच का रूख पलट दिया। लखनऊ को जीत के लिए 7 गेंदों में 23 रन चाहिए। 

Wed, 18 May 2022 10:59 PM

KKR vs LSG live score 2022: कोलकाता का छठा विकेट गिरा

कोलकाता नाइट राइडर्स को छठा झटका लगा है। कोलकाता के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल 11 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मोहसिन खान ने उन्हें आउट किया। खान ने 4 ओवर में 20 रन देते हुए 3 विकेट झटके हैं। 

Wed, 18 May 2022 10:51 PM

KKR vs LSG live score 2022: बिलिंग्स हुए आउट

सैम बिलिंग्स 24 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। रवि बिश्नोई ने उन्हें आउट किया। 

Wed, 18 May 2022 10:48 PM

KKR vs LSG live score 2022: कोलकाता को 30 गेंदों में 77 रन चाहिए

कोलकाता नाइट राइडर्स को मैच जीतने के लिए 30 गेंद में 77 रन चाहिए। रसल 2 और बिलिंग्स 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता ने 15 ओवर में 134 रन बना लिए हैं। 

Wed, 18 May 2022 10:38 PM

KKR vs LSG live score 2022: कप्तान श्रेयस अय्यर हुए आउट

कप्तान श्रेयस अय्यर 29 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। लखनऊ को जीत के लिए 37 गेंद में 80 रन चाहिए।

Wed, 18 May 2022 10:29 PM

KKR vs LSG live score 2022: बिलिंग्स और अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स के बीच चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों मं 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान श्रेयस 23 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि बिलिंग्स ने 26 रन बनाए हैं। कोलकाता को जीत के लिए 86 रन चाहिए।

Wed, 18 May 2022 10:19 PM

KKR vs LSG live score 2022: कोलकाता का स्कोर - 99/3 (10)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। 10वें ओवर में आवेश खान ने नो बॉल फेंका, जिस पर छक्का लगा। उसके बाद फ्री हिट पर बिलिंग्स ने चौका लगाया। आवेश खान के इस ओवर में दो चौके और 1 छक्का लगा। इस ओवर में 20 रन बने। 

Wed, 18 May 2022 10:06 PM

KKR vs LSG live score 2022: कोलकाता को लगा तीसरा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है। नीतिश राणा 22 गेंद में 42 रन की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। 

Wed, 18 May 2022 09:59 PM

KKR vs LSG live score 2022: पावरप्ले में कोलकाता ने बनाए 60 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। शुरुआती तीन ओवर में टीम ने 10 रन के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन पिछले तीन ओवर में कोलकाता के राणा और कप्तान अय्यर ने ताबड़तोड़ शॉट खेलकर टीम की रन गति को तेजी से बढ़ाया। टीम ने पिछले तीन ओवर में 50 रन बनाए हैं। 

Wed, 18 May 2022 09:54 PM

KKR vs LSG live score 2022: कोलकाता का स्कोर - 47/2 (5)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर ने पाचवां ओवर फेंका, जिसमें ने शुरुआती तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। ओवर में कुल 16 रन बने। 

Wed, 18 May 2022 09:49 PM

KKR vs LSG live score 2022: राणा ने आवेश खान के ओवर मे जड़े पांच चौके

नीतिश राणा ने आवेश खान के ओवर में जमकर रन बटोरे। उन्होंने इस ओवर में पांच चौके लगाए। चौथे ओवर में 21 रन बने। राणा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Wed, 18 May 2022 09:41 PM

KKR vs LSG live score 2022: मोहसिन खान ने झटका दूसरा विकेट

लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने दो ओवर में दो विकेट झटककर कोलकाता को बैकफुट पर धकेल दिया है। अपना पहला मैच खेल रहे अभिजीत तोमर 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए।

Wed, 18 May 2022 09:32 PM

KKR vs LSG live match 2022: कोलकाता का पहला विकेट

कोलकाता और लखनऊ के बीच जारी मैच में पहला विकेट गिरा है। कोलकाता के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। मोहसिन खान ने उन्हें आउट किया।

Wed, 18 May 2022 09:20 PM

KKR vs LSG live match 2022: लखनऊ ने कोलकाता को दिया 211 रनों का टारगेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 210 रन का विशाल स्कोर बनाया। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 140 और कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 68 रन बनाये।

Wed, 18 May 2022 09:12 PM

KKR vs LSG live match 2022: आखिरी ओवर में बने 19 रन

पारी का आखिरी ओवर आंद्रे रसल ने कराया। हालांकि वह भी काफी महंगे गए। उनके ओवर में डिकॉक ने लगातार चार चौके लगाए। इस ओवर में 19 रन बने। 

Wed, 18 May 2022 09:05 PM

KKR vs LSG live match 2022: साउदी के ओवर में लगे 4 छक्के

टिम साउदी का आखिरी ओवर बेहद महंगा साबित हुआ है। डिकॉक ने इस ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए। इस ओवर की पहली गेंद पर राहुल ने छक्का लगाया था। साउदी ने अपने आखिरी ओवर में 27 रन खर्च किए। 

Wed, 18 May 2022 09:00 PM

KKR vs LSG live score 2022: डिकाक ने लगाया शतक

क्विटन डिकॉक ने 59 गेंदों में अपना अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 6 चौके लगाए हैं। डिकॉक काफी शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं। कोलकाता की टीम पहले विकेट की तलाश में है।