Hindi News क्रिकेट IPL 2022 Live Score, KKR vs GT: आंद्रे रसेल की तूफानी पारी गई बेकार, गुजरात ने कोलकाता को 8 रनों से चटाई धूल

IPL 2022 Live Score, KKR vs GT: आंद्रे रसेल की तूफानी पारी गई बेकार, गुजरात ने कोलकाता को 8 रनों से चटाई धूल

IPL 2022 Live Score, KKR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटन्स से होना है। केकेआर के लिए ये मुकाबला काफी अहम है।

IPL 2022 Live Score, KKR vs GT: आंद्रे रसेल की तूफानी पारी गई बेकार, गुजरात ने कोलकाता को 8 रनों से चटाई धूल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Vikash GaurEdited By: Lokesh Khera
Sat, 23 Apr 2022 07:30 PM

KKR vs GT IPL 2022 Match LIVE score: आईपीएल 2022 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 रनों से धूल चटाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने कप्तान हार्दिक पांड्या के अर्धशतक की मदद से 155 रन बनाए थे। इस स्कोर के सामने केकेआर 20 ओवर में 148 ही रन बना पाई। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली मगर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। गुजरात 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के टॉप रप है।

Sat, 23 Apr 2022 07:30 PM

KKR vs GT IPL 2022 Live: गुजरात 8 रनों से जीता

आखिरी ओवर में अल्जारी जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आंद्रे रसेल के विकेट के साथ मात्र 10 ही रन खर्च किए। गुजरात सीजन की 6ठीं जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर है।

Sat, 23 Apr 2022 07:25 PM

KKR vs GT Live Updates: रसेल हुए आउट

25 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेलकर रसेल हुए आउट, इसी के साथ गुजरात ने मैच में जोरदार वापसी की। जोसेफ की दूसरी गेंद पर वह एक और बड़ा शॉट लगाना चाहते थे मगर स्क्वायर लेग में फर्ग्युसन ने लाजवाब कैच पकड़ा। ्अब 4 गेंदों पर केकेआर को 12 रनों की दरकार।

Sat, 23 Apr 2022 07:23 PM

IPL 2022 Live: रसेल ने लगाया 6ठां छक्का

पारी का आखिरी ओवर लेकर आए अल्जारी जोसेफ की पहली गेंद पर रसेल ने लगाया लंबा छक्का। अब केकेआर को 5 गेंदों पर चाहिए 12 रन।

Sat, 23 Apr 2022 07:22 PM

KKR vs GT Live Score: कोलकाता को 6 गेंदों पर जीत के लिए चाहिए 18 रन

यश दयाल ने 19वें ओवर से दिए 11 रन। आखिरी ओवर में केकेआर को 18 रन चाहिए। अल्जारी जोसेफ के हाथों में होगी गेंद। रसेल 42 और उमेश 13 रन बनाकर क्रीज पर।

Sat, 23 Apr 2022 07:20 PM

GT vs KRR live: रसेल की तूफानी बल्लेबाजी जारी

पारी का 19वां ओवर लेकर आए यश दयाल की तीसरी गेंद पर रसेल ने सामने की तरफ 94 मीटर लंबा छक्का लगाया। रसेल 39 के निजी स्कोर पर पहुंचे। अब 9 गेंदों पर केकेआर को 21 रनों की दरकार है।

Sat, 23 Apr 2022 07:17 PM

KKR vs GT Live Score: उमेश यादव ने भी बदले रंग

लॉकी फर्ग्युसन की चौथी लेथ गेंद पर उमेश यादव ने भी अपना रंग बदला और जड़ दिया पारी का पहला छक्का। उमेश यादव 9 गेंदों पर 12 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। केकेआर को 12 गेंदों पर 29 रनों की दरकार।

Sat, 23 Apr 2022 07:12 PM

KKR vs GT IPL 2022 Live: 17 ओवर के बाद केकेआर 120/7

केकेआर को अब आखिरी 18 गेंदों पर 37 रनों की दरकार है। रसेल 17 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। रसेल से ही अब केकेआर को उम्मीदें हैं।

Sat, 23 Apr 2022 07:10 PM

KKR vs GT Live Updates: रसेल ने जड़ा चौथा छक्का

17वां ओवर लेकर आए शमी की तीसरी गेंद पर रसेल ने थर्ड मैन की दिशा में लगाया छक्का। यह उनकी 30 रन की पारी में चौथा छक्का है। केकेआर को अब 20 गेंदों पर 38 रनों की दरकार।

Sat, 23 Apr 2022 07:07 PM

IPL 2022 Live: केकेआर का सफल रिव्यू

राशिद खान ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव को LBW आउट कर दिया था, मगर केकेआर ने रिव्यू लेकर विकेट बचाया। थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद विकेट से दूर जा रही है। केकेआर ने जरूर राहत की सांस ली होगी। अब केकेआर को 24 गेंदों पर 45 रनों की दरकार।

Sat, 23 Apr 2022 07:02 PM

KKR vs GT Live Score: राशिद खान को मिली एक और विकेट

राशिद खान ने शिवम मावी को बोल्ड कर कोलकाता नाइट राइडर्स को 7वां झटका दिया है। मगर रसेल अभी भी क्रीज पर मौजूद है। रसेल के रहते गुजरात राहत की सांस नहीं ले सकती। केकेआर को जीत के लिए 28 गेंदों पर 49 रन चाहिए।

Sat, 23 Apr 2022 06:58 PM

GT vs KRR live: रसेल ने लगाया एक और छक्का

पारी का 15वां ओवर लेकर आए फर्ग्युसन की दूसरी फुलटॉस गेंद पर रसेल ने सामने की तरफ जड़ा फ्लैट छक्का। रसेल अब 8 गेंदों पर 22 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। केकेआर को जीत के लिए 51 रनों की दरकार है।

Sat, 23 Apr 2022 06:53 PM

KKR vs GT Live Score: राशिद खान के आईपीएल में 100 विकेट पूरे

पारी का 14वां ओवर लेकर आए राशिद खान ने दूसरी ही गेंद पर वेंकटेश अय्यर को 17 के निजी स्कोर पर किया आउट। आउट फील्ड में अभिनव मनोहर ने शानदार कैच पकड़ा। इसी के साथ राशिद ने आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

Sat, 23 Apr 2022 06:48 PM

KKR vs GT IPL 2022 Live: रसेल ने लगाए बैक टू बैक दो छक्के

यश दयाल की गलती गुजरात पर भारी पड़ती दिख रही है। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसेल ने दो छक्के लगाकर इस ओवर को बड़ा बना दिया है। अब 42 गेंदों पर टीम को 59 रनों की दरकार है।

Sat, 23 Apr 2022 06:45 PM

KKR vs GT Live Updates: यश दयाल ने नो बॉल पर रसेल को किया आउट

यश दयाल ने 13वें ओवर में आंद्रे रसेल को अपने जाल में फंसाते हुए आउट किया, मगर अंपायर ने ओवर स्टेप की वजह से नो बॉल दी। गुजरात पर यह गलती कितनी भारी पड़ेगी?

Sat, 23 Apr 2022 06:40 PM

IPL 2022 Live: 79 पर केकेआर की आधी टीम लौटी पवेलियन

यश दयाल ने रिंकू सिंह को 35 के निजी स्कोर पर आउट कर केकेआर को दिया 5वां झटका। अब मैदान पर आंद्रे रसेल उतर चुके हैं। केकेआर जीत से 78 रन दूर है।

Sat, 23 Apr 2022 06:38 PM

KKR vs GT Live Score: 11 ओवर में केकेआर को 100 रनों की दरकार

9 ओवर के बाद केकेआर ने 57 रन बना लिए हैं। आखिरी 66 गेंदों पर टीम को 100 रनों की दरकार है, अभी आंद्रे रसेल का आना बाकी है। वेंकटेश और रिंकू को यहां से बड़ी साझेदारी करनी होगी।

Sat, 23 Apr 2022 06:23 PM

GT vs KRR live: केकेआर के 50 रन हुए पूरे

8 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 21 और वेंकटेश 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Sat, 23 Apr 2022 06:17 PM

KKR vs GT Live Score: 7 ओवर के बाद केकेआर 41/4

यश दयाल ने 7वें ओवर से खर्च किए 7 रन, इस ओवर में उन्होंने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा विकेट भी लिया। गुजरात टाइटंस मैच पर अपना शिकंजा कसते हुए। रिंकू सिंह के साथ वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद।

Sat, 23 Apr 2022 06:12 PM

KKR vs GT IPL 2022 Live: केकेआर को लगा बड़ा झटका

यश दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई है। श्रेयस विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट हुए। केकेआर ने 34 रन पर खोया अपना चौथा विकेट। श्रेयस 12 रन बनाकर हुए आउट।

Sat, 23 Apr 2022 06:09 PM

KKR vs GT Live Updates: रिंकू सिंह ने भी खोले हाथ

पारी का 6ठां ओवर अल्जारी जोसेफ ने डाला और इस ओवर की पांचवी गेंद पर रिंकू ने फाइन लेग की दिशा में छक्का जड़ दिया। पावरप्ले में केकेआर ने तीन विकेट खोकर बनाए 34 रन। श्रेयस 12 और रिंकू 8 रन बनाकर क्रीज पर।